बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Kargil Vijay Divas : कारगिल के शहीदों की याद में शहीद भवन स्मारक पर जले कैंडल, मौन रख कर अर्पित की श्रद्धांजलि

बैतूल। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई के अवसर पर शहीद भवन परिसर में स्थित विजय स्तंभ के सम्मुख कैंडल जलाकर कारगिल युद्ध में अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को याद किया गया। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति (राष्ट्र रक्षा मिशन) के पदाधिकारी, सदस्य व पोस्ट मैट्रिक ओबीसी छात्रावास की छात्राओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला था। इस दौरान देश के 527 से अधिक सैनिक शहीद और 1300 से अधिक घायल हुए। आज कारगिल दिवस के अवसर पर राष्ट्र रक्षा मिशन ने कारगिल सहित 22 अंतराष्ट्रीय सरहदों के लिये राखियां भी पोस्ट की। शहीद भवन में संस्था अध्यक्ष गौरी पदम, सचिव भारत पदम, सह सचिव ईश्वर सोनी, वरिष्ठ सदस्य अरुण सूर्यवंशी, प्रज्ञा झगेकर, मेहर प्रभा परमार, नव्या अतुलकर सहित बड़ी संख्या में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राएं मौजूद थी।

Read Also : Suspension : चार शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, पंचायत निर्वाचन कार्य और पढ़ाई में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button