Betul Heavy Rain: भारी बारिश के बीच ताप्ती नदी उफनी, बाढ़ में बहा मोक्षधाम का टीन शेड, खेतों की फसल चौपट
Betul Heavy Rain: Tapti river swelled amid heavy rains, tin shed of Mokshadham washed away in flood, crop of fields destroyed

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Heavy Rain : जिले में इन दिनों बाढ़ और अनवरत बरसात से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बरसात से खेड़ी सांवलीगढ़ के समीप ताप्ती नदी में जबरदस्त बाढ़ आ गई है। जिससे ताप्ती घाट पर लाखों की लागत से बना मोक्षधाम बाढ़ में बह गया। वहीं फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
ताप्ती नदी किनारे स्थित भीमपुर विकासखंड के सिमोरी गांव में ताप्ती की बाढ़ से कई खेतों की फसल बह गई है। गन्ना बाड़ी एवं मक्का की फसल से भरे खेतों से भी बाढ़ का पानी जाने से फसल खेतों में ही लोट गई। जिसकी वजह से किसानों का भी भारी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के ताप्ती स्थित कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश से क्षेत्र की कई छोटी नदी और नाले भी उफान पर हैं। इसके चलते लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
- Also Read: VIDEO: नदी में ऑटो समेत बहे लोगों में से दो के शव मिले, ऑटो भी बरामद; शेष दो की तलाश जारी
देखें वीडियो (Betul Heavy Rain)…
अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
जिले और प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। साथ ही अन्य जिलों में भी बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी।
इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
शुक्रवार को जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटे में प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। इनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और खरगोन जिले शामिल हैं। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और गरज चमक की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
- Also Read: Betul News: मुलताई में पुलिया पर बहा अधेड़, सुबह से हो रही तेज बारिश, ताप्ती का जल स्तर भी बढ़ा
इन 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा प्रदेश के 22 जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर शामिल हैं।
यहां गरज-चमक और वज्रपात
मौसम विभाग ने इसके अलावा प्रदेश के 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह,छतरपुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिंड तथा श्योपुर कलां शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। यहां 50 से 115.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
इन 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
यहां गरज-चमक और वज्रपात


