Funny Jokes In Hindi : एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई, लड़की- सुनिए….

Funny Jokes In Hindi, Funny Chutkule, Very Funny Jokes, Funny Jokes, chutkule, cute face, Friendship jokes, funny, Funny Chutkule, Funny Jokes,

Funny Jokes In Hindi : एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई, लड़की- सुनिए....
Funny Jokes In Hindi : एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई, लड़की- सुनिए….

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। (Funny Jokes In Hindi )

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes In Hindi ) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Funny Jokes In Hindi )

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)

Very Funny Jokes : पानी जहाज में सभी यात्री के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो....

एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई,
लड़की- सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है,
आप मेरे चेहरे से एक चीज हटा देंगे!
लड़का- हां हां क्यों नहीं, क्या चीज हटानी है?
लड़की- अपनी कुत्ते जैसी नजर!

एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था।
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे।
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो……
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है।
एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे….
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे…..

एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना
कान खुजा रहा था।
दूसरा आदमी पास जाकर बोला –
भाई अगर तू स्टार्ट नहीं हो पा रहा है
तो धक्का लगाऊं क्या?

एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में ही…दे चप्पल दे चप्पल!

सन- मॉम, पापा बहुत शरीफ है,
मॉम- वो कैसे बेटा,
सन- पापा जब भी किसी लडकी को देखते है,
तो अपनी एक आँख बंद कर लेते है।

एक साहब महिला से कहने लगे- माफ कीजिए
मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं।
महिला – इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब – दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो
गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।

√ मजेदार चुटकुले/फनी जोक्‍स (Funny Jokes In Hindi) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें  http://betulupdate.com 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇 

Related Articles

Back to top button