बैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Betul News: बैतूल में मिली युवक की लाश, बामला गांव में एक ही परिवार के चार लोग विषाक्त भोजन से हुए बीमार

Betul News: बैतूल में मिली युवक की लाश, बामला गांव में एक ही परिवार के चार लोग विषाक्त भोजन से हुए बीमार

Betul News:  मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में गंज क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है। युवक 4 दिन पहले भोपाल जाने का कहकर घर से निकला था। उधर जिले के आमला ब्लॉक के बामला गांव में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें बोरदेही अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में कांतिशिवा टॉकीज के पास एक युवक की लाश लोगों को नजर आई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो मृत युवक की शिनाख्त गर्ग कॉलोनी निवासी महेंद्र पाटणकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह 4 दिन पहले घर से यह बोल कर निकला था कि मैं भोपाल जा रहा हूं। उसके बाद से उसका घर से कोई कांटेक्ट नहीं हुआ था। उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ठंड में अकड़ कर उसकी मौत हुई हो। हालांकि वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

उधर आमला ब्लॉक के ग्राम बामला में फूड प्वाइजनिंग की घटना हो गई। इसमें 4 लोग उल्टी-दस्त का शिकार होकर बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक बामला निवासी एक ही परिवार के विजय, बिस्तूरी, मोनिका और रोशनी ने कल रात में भोजन किया। इसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। उनकी हालत बिगड़ती देख कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से उन्हें बोरदेही अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button