बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना मुलताई की मासोद पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम में विगत दिनों एक मानसिक विक्षिप्त युवती से एक आरोपी द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद कह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें… हैवानियत…7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
एसडीओपी नम्रता सोधिया ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश पतारसी प्रारंभ की गई थी। इस दौरान घटना घटित करने वाले आरोपी विजय पिता हरि नौसरकार (23) निवासी ग्राम सांडिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायालय बैतूल में पेश किया गया।



