ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

Railway Bonus 2022: रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बोनस को मिली मंजूरी, 11.27 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित, दशहरे के पहले राशि आएगी खाते में

▪️Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 78 दिनों की सैलरी

Bonus For Railway Employees : देश के रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए सरकार ने बोनस (Railway Bonus 2022) की घोषणा कर दी है। रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। यह भुगतान दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा, जिससे त्योहार के मौसम से पहले लाखों परिवारों को खुशी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) Productivity Linked Bonus- PLB का भुगतान करने की मंजूरी दी है। इस फैसले से लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। रेल कर्मचारियों ने यात्री और माल परिवहन सेवाओं के काम-काज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक सिद्ध हुआ है। वास्तव में, रेल कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, खाद, कोयला और अन्य वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की। रेलवे ने सुनिश्चित किया कि जरूरत वाले क्षेत्र में ऐसी वस्तुओं की कोई कमी न हो।

रेलवे ने पिछले 3 वर्षों में उपयुक्त नीतिगत पहलों के माध्यम से माल ढुलाई में बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करने और यात्री किराया प्राप्ति बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। परिणामस्वरूप, चालू वर्ष (2022-23) में, रेलवे ने प्राप्तियों में उस स्तर को प्राप्त कर लिया है, जो पहले महामारी के कारण बाधित थी। वित्त वर्ष 2021-22 में रेलवे ने 184 मिलियन टन की वृद्धिशील माल ढुलाई हासिल की, जो अब तक की सबसे अधिक (कुल 1418 मिलियन टन) है। पीएलबी का भुगतान एक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा और इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, विशेष रूप से रेलवे के निष्पादन और संचालन में शामिल लोग, अपनी उत्पादकता में सुधार करने और रेलवे ग्राहकों के लिए सुरक्षा, गति और सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित होंगे। पीएलबी के भुगतान से आगामी त्योहार के मौसम में मांग को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी (Productivity Linked Bonus- PLB) के भुगतान का वित्तीय भार 1832.09 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपये प्रति माह है। 78 दिनों के लिए प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी को अधिकतम धनराशि 17,951 रुपये देय होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button