यूटिलिटी अपडेट

Driving Licence Apply Online : अब घर बैठे सिर्फ 7 दिनों में बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Driving Licence Apply Online : अब घर बैठे सिर्फ 7 दिनों में बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Driving Licence Apply Online : यदि अब तक आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है और आप इसे आसान प्रक्रिया से बनाना चाहते है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अब घर बैठे ही आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते है। इसके लिए आपको जिस प्रक्रिया को पूरा करना होगा, हम उसकी जानकारी यहां दे रहे है। ड्राइविंग लाइसेंस का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे आप जुर्माना भरने से भी बच जाते हैं। आप RTO विजिट करके आसानी से एक फॉर्म भरकर ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकते हैं।

18 से कम उम्र में मिलेगा लर्निंग लाइसेंस

जानकारी के लिए आपको बता दे, भारत सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का प्रोसेस डिजिटाइज कर दिया है। ऑनलाइन प्रोसेस को फॉलो करके आप बहुत आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। भारत सरकार अंडर सेक्शन 4 के तहत हर भारतीय को लर्निंग लाइसेंस रखने की इजाजत देती है। खास बात है कि 16 साल की उम्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस (DL Apply Online) हासिल किया जा सकता है। लेकिन इस ड्राइविंग लाइसेंस से आप सिर्फ बिना गेयर वाली गाड़ी ही ड्राइव कर सकते हो।

अगर आप लर्नर लाइसेंस अप्लाई करना चाहते हो या परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करना चाहते हो तो आप बहुत आसानी से ऑनलाइन जाकर अप्लाई (DL Apply Online) कर सकते हो। जबकि अब लर्नर लाइसेंस हासिल करने का प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है। लेकिन याद रहे कि लर्निंग लाइसेंस को डिजिटली हासिल किया जा सकता है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन (Driving Licence Apply Online)

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do) पर जाना होगा। यहां सबसे पहले आपको अपना राज्य का चयन करना होगा। यानी अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो आपको मध्यप्रदेश का चयन करना होगा। फिर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। हालांकि आपको एक छोटी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

RTO कार्यालय में होती है परीक्षा

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले एक लर्नर परमिट जारी किया जाता है। इसके लिए एक परीक्षा होती है। जिसके लिए आपको आरटीओ कार्यालय जाना होगा। अगर आप परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपका लाइसेंस प्राप्त करने का रास्ता साफ हो जाएगा। सभी प्रक्रिया होने के बाद 7 दिन के अंदर आपका ड्राइविंग लाइसेंस घर पहुंच जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button