बैतूल अपडेट

Hospital Ka Assessment : नेशनल असेसमेंट के लिए पहुंची लक्ष्य की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hospital Ka Assessment : नेशनल असेसमेंट के लिए पहुंची लक्ष्य की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hospital Ka Assessment : नेशनल असेसमेंट के लिए पहुंची लक्ष्य की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hospital Ka Assessment : मुलताई। नगर के सरकारी अस्पताल के नेशनल असेसमेंट के लिए आज लक्ष्य की टीम पहुंची। टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आंकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेगी। नेशनल असेसमेंट के लिए विगत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी।

इस संबध में बीएमओ डॉक्टर अभिनव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुस्ताक खान कामायखानी और मिस्टर अरुण नाना साहेब कदम असेसमेंट के लिए पहुंचें। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर मूल्यांकन किया।(Hospital Ka Assessment)

टीम के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जाहिर किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया की पिछले दिनों हुए स्टेट असेसमेंट में मुलताई अस्पताल क्वालीफाई हुआ था। (Hospital Ka Assessment)

इसके बाद अब नेशनल क्वालीफाई करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल नेशनल क्वालीफाई होता है तो इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। (Hospital Ka Assessment)

महिला चिकित्सक की हो सकेगी स्थाई नियुक्ति, अत्याधुनिक मशीनों के साथ मिलेगा प्रशिक्षित स्टाफ (Hospital Ka Assessment)

बीएमओ डॉक्टर अभिनव शुक्ला ने बताया कि यदि मुलताई अस्पताल लक्ष्य के असेसमेंट में नेशनल क्वालीफाई होता है तो यहां पर स्थाई रूप से महिला चिकित्सक की नियुक्ति संभव हो सकेगी और बेहतर प्रसव सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ भी अस्पताल में उपलब्ध रहेगा। (Hospital Ka Assessment)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button