मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather : अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

MP Weather: Warning of rain and lightning in these districts in the next 24 hours

MP Weather : अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

MP Weather : मध्यप्रदेश में मौसम (MP Weather) का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार से प्रदेश के कई स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। यह आम लोगों के लिए तो परेशानी का सबब है ही, किसानों की तो कमर ही टूट रही है। बड़े जतन और परिश्रम के साथ तैयार की गई उनकी फसल बर्बाद हो रही है। पहले भी मौसम बैरी बनकर तीन बार उन्हें तगड़ा नुकसान पहुंचा चुका है। इधर मौसम विभाग अगले 24 घंटे में फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम केन्द्र भोपाल द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इन्हीं 7 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने और अल्पकालिक तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। इधर बैतूल में कल गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी। वहीं आज शुक्रवार को तो सुबह से ही बादल छाए रहे वहीं दोपहर में काफी देर बारिश हुई। शाम को दोबारा बारिश शुरू हो गई है। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। किसानों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी फसलें खराब हो रही हैं।

प्रदेश में इन स्थानों पर हुई बारिश (MP Weather)

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर व उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में वारला में 7, खातेगांव में 5, राजपुर में 2, उज्जैन में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में इतना आया परिवर्तन

मौसम में आए बदलाव से तापमान पर भी असर पड़ा है। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर व ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम, शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40°C राजगढ़ व टीकमगढ़ में दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button