Government Jobs Scam Alert: एनआईसी को मोहरा बना कर नौकरी के नाम पर ठगी का प्रयास, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया था यह मैसेज…?
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने फर्जी एसएमएस की त्वरित जांच की और बड़ी वित्तीय ठगी होने से बचा लिया, जनता को फर्जी एसएमएस के प्रति सावधान रहने को कहा
Government Jobs Scam Alert: इन दिनों नौकरी सहित अन्य कई तरह के झांसे देकर ठगी करने वाले शातिर खासे सक्रिय हैं। अब यह ठगराज सरकारी विभागों और संस्थानों के नाम से भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) नई दिल्ली के नाम से भी नौकरी देने के नाम पर किया जा रहा था। हालांकि एनआईसी की तत्परता और सक्रियता से यह प्रयास नाकाम कर दिया गया। इस मामले की शिकायत भी कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को नौकरी देने की पेशकश करने वाले एक फर्जी एसएमएस की सूचना मिली थी। एसएमएस में एनआईसी का नाम लेकर उसे आम जनता को भेजा गया था। फर्जी एसएमएस की सूचना मिलने पर एनआईसी की टीम ने फौरन आंतरिक पड़ताल शुरू कर दी।
- Also Read: खुशखबरी! धूम मचाने आ रही Royal Enfield की Super Meteor 650 बाइक, फीचर्स और लुक देख हो जाओगे फैन
भारी वित्तीय ठगी की थी संभावना | Government Jobs Scam Alert
पड़ताल में पता लगा कि फर्जी एसएमएस, एनआईसी की तरफ से नहीं भेजा गया था। यह देखकर कि फर्जी एसएमएस के पीछे एनआईसी के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इसे साइबर अपराध माना गया, जिसमें एक भारी वित्तीय ठगी की संभावना भी नजर आई। इसके मद्देनडजर एनआईसी ने फौरन सीईआरटी-इन (इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) को रिपोर्ट किया।
मैसेज भेजने वालों की होगी पहचान | Government Jobs Scam Alert
एनआईसी ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों के पास भी शिकायत दर्ज की, ताकि इस फर्जी एसएमएस को भेजने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। आगे इस तरह के बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिये, सीईआरटी-इन ने ठगी करने वाले यूआरएल के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने के लिये सम्बंधित प्राधिकारों के साथ सहयोग किया।\

एनआईसी ने जनता को दी यह सलाह | Government Jobs Scam Alert
एनआईसी ने आम जनता को भी ऐसे शातिर ठगों से सक्रिय रहने की अपील की है। एनआईसी द्वारा यह सलाह दी गई है कि वह ऐसे फर्जी एसएमएस से होशियार रहें और ठगी करने वाले किसी भी एसएमएस की रिपोर्ट incident@cert-org.in और https://cybercrime.gov.in पर करें।






