बैतूल अपडेट

Betul Me Tedua: बैतूल में डिप्टी रेंजर और पंच पर किया तेंदुए ने हमला, आमागोहान गांव की घटना

Betul Me Tedua: Leopard attacked deputy ranger and punch in Betul, Amagohan village incident

Betul Me Tedua: बैतूल में डिप्टी रेंजर और पंच पर किया तेंदुए ने हमला, आमागोहान गांव की घटना

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

Betul Me Tedua: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक डिप्टी रेंजर और पंच पर एक हिंसक वन्य प्राणी द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के उत्तर वन मंडल और शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नीमपानी के ग्राम आमागोहान की है। वहीं हिंसक वन्य प्राणी तेंदुआ बताया जा रहा है। हमले में दोनों ही घायल हो गए हैं। घटना से ग्राम और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्राम पंचायत नीमपानी के सरपंच संजू आहके ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पंच और आमागोहान ग्राम के किसान लालजी नवड़े गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इसी बीच अचानक तेंदुआ ने लालजी पर हमला कर दिया। उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। इस पर फॉरेस्ट विभाग से डिप्टी रेंजर यशवंतराव लिखितकर और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर ने तेंदुआ को देखा और उसे भगाने की कोशिश की।

इसी बीच तेंदुए ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में डिप्टी रेंजर और पंच दोनों ही घायल हो गए हैं। डिप्टी रेंजर के हाथ में और पंच की पीठ में हमले जख्म आए हैं। उन दोनों को पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर गांव के करीब तेंदुए की मौजूदगी और दो लोगों पर हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुट गई है। साथ ही सभी को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है। (Betul Me Tedua)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button