मनोरंजन अपडेटमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Vaishali Thakkar Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर आवाज उठाने वाली उनकी दोस्‍त और मशहूर एक्‍ट्रेस ने किया सुसाइड! सदमे में इंडस्‍ट्री

Vaishali Takkar Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर आवाज उठाने वाली उनकी दोस्‍त और मशहूर एक्‍ट्रेस ने किया सुसाइड! सदमे में इंडस्‍ट्री

Vaishali Thakkar Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्‍थी (sushant singh rajput death mystery) ही अब तक नहीं सुलझी और उनकी करीबी दोस्‍त और मशहूर अदाकारा वैशाली ठक्‍कर ने सुसाइड कर लिया (Famous actress Vaishali Thakkar commits suicide) है। वैशाली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थी।

उन्‍होंने कई टीवी सीरियलों में लीड रोल निभाया है। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (Actress Vaishali Thakkar) ने मप्र के इंदौर शहर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वैशाली ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बिग बॉस’ जैसे कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एक्ट्रेस ने फांसी लगाने से पहले एक नोट भी लिखा था जो पुलिस को मिला है। इस सुसाइड नोट (Vaishali Takkar Suicide Note) के अनुसार, वे अपने पुराने बॉयफ्रेंड (Vaishali Takkar Boyfriend) के द्वारा की गई प्रताड़ना के कारण तनाव में थी। इसी कारण से उन्होंने इतना बड़ा स्टेप उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई।

एसीपी एम रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने बीती रात को फांसी लगा ली (Vaishali Takkar hanged herself ) है। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। इससे पता चल रहा है कि पुराने बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रताड़ित किया जिसके कारण वह तनाव में थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

पुराना प्रेमी परेशान कर रहा था | Vaishali Thakkar Suicide Case; Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Hanged Herself In Indore - Dainik Bhaskar

बीते साल वैशाली ने तोड़ी थी सगाई

खबरों के मुताबिक साल 2021 में अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी। एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। सगाई के टूटने का कारण सामने नहीं आया था।

Also Read:  Head Constable Viral Latter: ड्यूटी पर सोते हुए पकड़ाए हेड कांस्टेबल ने दी गजब की सफाई, बताया सुस्ती आने का यह राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Vaishali Thakkar Suicide: ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की इंदौर में खुदकुशी - Vaishali Thakkar Suicide: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Vaishali Takkar commits ...
Image:social media

सुशांत की दोस्त थीं वैशाली

बताते चलें, वैशाली ठक्कर टीवी के उन सितारों में से एक थीं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत को अच्छे से जानती थीं। सुशांत की मौत के बाद वैशाली ठक्कर ने भी आवाज उठाई थी। वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। वैशाली ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है। हालांकि, वैशाली ठक्कर उस समय ये नहीं जानती थीं कि वो भी सुशांत की तरह इतना भयावह कदम उठाने वाली हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं।


वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स…

वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह ‘ये वादा रहा’, ‘ये है आशिकी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर’, ‘लाल इश्क और विष’ और ‘अमृत’ में नजर आईं। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार ‘ससुराल सिमर का’ का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।

Vaishali Takkar Love Story | वैशाली ठक्कर की लव स्टोरी

साल 2019 में वैशाली टेलीविजन शो मनमोहिनी में नजर आ रही थीं, जिसमें वह मानसी का किरदार निभाई थीं। टेलीविजन के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं। यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।

Pin on Rakshabandhan:Rasaal apne bhai ki dhaal

इन टीवी शोज में आ चुकी है नजर

आपको बता दें, वैशाली ठक्कर ने कई टीवी शोज में किया है, लेकिन उन्हें पहचान ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल सिमर का, ये वादा रहा, ये है आशिकी, सुपर सिस्टर, लाल इश्क, विष और अमृत जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वैशाल को ससुराल सिमर का में अपनी भूमिका के लिए गोल्डन पेटल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

News Source: amarujala

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button