Asian Games : एशियाई खेलों में महिला खिलाड़ी साड़ी और पुरुष खिलाड़ी कुर्ते में आएंगे नजर, IOA ने किया अनावरण
Asian Games, asian games 2023 schedule, asian games 2023 held in which country, asian games 2023, History of the Asian Games, Games, Asian Games 2023 Schedule, asian games 2023 india, last asian games, asian games 2024, asian games in india, asian games 2023,
Asian Games : (नई दिल्ली)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार (5 सितंबर) को भारतीय दल के लिए आधिकारिक औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण किया। यह दल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित होने वाले आगामी 2022 एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होगा।
इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित विदाई समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, आईओए अध्यक्ष और प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (पुरुष), सविता पुनिया (महिला), शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर और 2018 एशियाई खेलों के शॉटपुट स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर और कई अन्य प्रतिस्पर्धाओं के खिलाड़ियों द्वारा किया गया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा संकल्पित और विशिष्ट रूप से डिजाइन की गई औपचारिक पोशाक में महिलाओं के लिए खाकी बनावट वाली साड़ी और पुरुष खिलाड़ियों के लिए खाकी कुर्ता शामिल है।
पुरुष एथलीटों के लिए बंद गला जैकेट और महिलाओं के लिए हाई नेक ब्लाउज को भारतीय रूपांकनों और प्रिंटों के माध्यम से सहज रूप से सर्वोत्कृष्ट भारतीय परिधानों के रूप में तैयार किया गया है, जो वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परिधान कला का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह परिधान अपने डिजाइन में प्रकृति को आत्मसात करते हैं, जो स्थिरता को दर्शाते है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं है; यह हमारे एथलीटों के लिए गौरव और पहचान का प्रतीक है। यह यूनिफॉर्म गर्व के साथ भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतिनिधित्व करती है और देश की विविध विरासत और डिजाइन क्षमता को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम अपने युवाओं और नये भारत के प्रतिनिधित्व के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन को सुनिश्चित करते हुए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदकों की संख्या के साथ स्वदेश लौटेगी। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपने युवा खिलाडि़यों के साथ खड़े होते हुए उनका उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।
इन्होंने तैयार की स्पोर्ट्स किट
इस दल के खेल परिधान को अधिकारिक प्लेइंग किट भागीदार, जेएसडब्ल्यू इंस्पायर द्वारा तैयार किया गया है और खेल वस्त्र के डिजाइन को कश्मीर के प्रतिभाशाली डिजाइनर आकिब वानी द्वारा तैयार किया गया है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी डिजाइन की है। यह देश के विविध कला रूपों से प्रेरित है जो भारत को परिभाषित करने वाली अद्वितीय विविधता और एकता को प्रतिबिम्बित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक एथलीट मैदान पर अपने गृह राज्य के वस्त्र का कुछ अंश अपने साथ लेकर जाए।
- Also Read: Jawan Music Album: शाहरुख खान की जवान का ऑडियो ज्यूकबॉक्स हुआ लाइव, पूरे एल्बम को करें एन्जॉय
IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दी शुभकामनाएं (Asian Games)
आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि उन्हें आशा है कि दल का प्रत्येक सदस्य भारत को गौरवान्वित करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करेगा, उन्होंने कहा कि हमने 2022 एशियाई खेलों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा की है और हमें प्रसन्नता है कि भारत 634 एथलीटों का अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है। हमारा मानना है कि इस टीम में भारत को सर्वाधिक पदक दिलाने की भी क्षमता है।
रोइंग की रहेगी दूसरी सबसे बड़ी टीम (Asian Games)
33 सदस्यों के साथ, रोइंग में एथलेटिक्स के बाद सबसे बड़ी यूनिट है जो पदक पर दावा पेश करने के लिए हांगझू जा रही है। इस बीच, इस आयोजन की आधिकारिक शुरुआत के साथ ही 15 सदस्यीय ईस्पोर्ट्स टीम भी एशियाई खेलों में शामिल होगी। 2018 में आयोजित एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में भारतीय दल ने 16 स्वर्ण सहित कुल 70 पदक जीते थे।
इन्होंने तैयार की स्पोर्ट्स किट


