बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बड़ी खबर : बैतूल-भोपाल हाइवे पर सुखतवा का पुल ढहा, हाइवे से यातायात ठप, झेल नहीं पाया 138 पहिए वाले ट्राले का वजन

• नवील वर्मा/प्रकाश सराठे

बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे पर सुखतवा में स्थित सालों पुराना पुल अभी कुछ देर पहले ढह गया है। इसके चलते बैतूल-भोपाल हाइवे से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बताते हैं कि बैतूल से भोपाल की ओर भारी मशीनरी लेकर एक ट्राला जा रहा था। इसमें 138 पहिए थे। अंग्रेजों के जमाने में बना यह पुल इतना बोझ नहीं सह पाया और ट्राला समेत ढह गया।

बताया जाता है यह शाहपुर में रविवार सुबह सवा नौ बजे 138 टायर वाला यह लंबा ट्राला पहुंचा था। ट्राले पर रखी विशाल मशीन लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी थी। इसमें हैदराबाद से पावर ग्रिड इटारसी तक मशीन को ले जाई जा रही थी।

हैदराबाद की तोशिबा कंपनी का ट्राला 6 मार्च को हैदराबाद से इटारसी के लिए रवाना हुआ। इस ट्राले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं कुल 16 एक्सल में 138 टायर लगे हुए है। वहीं ट्राले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर है। इस ट्राले में चालक सहित 6 कर्मचारी हैं। शाहपुर में ड्राइवर राजू शर्मा ने बताया था कि वे सिर्फ दिन में ही ट्राले को चलाते हैं। जहां शाम होती है वहां ट्राला खड़ा कर देते हैं। एक दिन में बमुश्किल 40 से 50 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि मशीन का वजन 130 टन है।

changed route : अब हरदा के रास्ते होगी वाहनों की आवाजाही, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक यही रूट लिया जाएगा उपयोग में

बैतूल में खड़ा था कई दिनों तक

बताया जाता है कि इस ट्राला में कोई खराबी आ गई थी। इसके चलते बैतूल के सातमऊ में यह कई दिनों तक खड़ा था। इसे सुधारने इंजीनियरों की टीम आई थी। सुधार के बाद यह आज ही आगे रवाना हुआ था। ट्राला में ड्राइवर समेत 4 लोग थे और सभी घायल बताए जा रहे हैं। हाइवे से यातायात शुरू करने वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही है।

नीचे दी गई इन दो लिंक्स पर क्लिक करके देखें हादसे के और भी वीडियो…

•https://youtube.com/shorts/rmMXwZGj7kY?feature=share

•https://youtube.com/shorts/dpEmSek10YI?feature=share

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button