Cholesterol Diet: कोलेस्ट्रॉल बढ़नेे से होता है जान का खतरा, इस तरह करें कम
Cholesterol Diet: Due to increase in cholesterol, there is a danger of life, reduce it in this way

Cholesterol Diet: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिल का दौरा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो एक सामान्य बीमारी है जिसके होने पर कोई गहरे और बड़े लक्षण नजर नहीं आते है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है जिस पर शुरुआत में ध्यान नहीं दिया गया तो यह हार्ट और दिमाग जैसे अंगों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी इनमें से एक है। बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से बड़ी संख्या में युवा और मिडिल एज के लोग हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं। इससे हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ रहे हैं।
हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। एक गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और एक बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या तब होती है जब हमारी ब्लड वेसल्स में फैट जमा होने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के लिए डाइट में सुधार करना चाहिए। आप डेली डाइट में इन सब्जियों को शामिल कर सकते हैं, ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- Also Read : Skin Young Tips: ‘ऐसी’ चीजोंं को अपनी डाइट में शामिल करेंं, जो ढलती उम्र में भी स्किन को बनाए रखेगी जवां!
कोलेस्ट्रॉल खत्म कर देंगी ये सब्जियां (Cholesterol Diet)

ब्रोकली
ब्रोकली एक हाई फाइबर वाली सब्जी है, जिसमें विटामिन C और कैल्शियम का भंडार होता है। इसका हाई फाइबर कंटेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालने में मदद करता है। अपने आहार में ब्रोकली को पकाकर या कच्चा शामिल कर सकते हैं।
बीन्स
पानी में आसानी से घुल जाने वाले सॉल्युबल डाइटरी फाइबर से समृद्ध बींस एक ऐसी सब्जी है जो आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने का काम कर सकती है। इस सब्जी को डाइजेस्ट करने में जहां पाचनतंत्र को थोड़ा समय लगता है वहीं, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और रक्त में कोलेस्ट्रॉल को घुलने से भी रोकता है। साथ ही बींस में विभिन्न प्रकार के विटामिंस, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो नसों को मजबूत बनाते हैं और खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करते हैं।

बैगन का सेवन करें
बैगन का प्रयोग सब्जी और भर्ते के रूप में किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता है लेकिन कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि बैगन कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर और लो कैलोरी डाइट होती है जिससे इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
सोयाबीन खाएं
सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिल सकती है। इसलिए डाइट में आप सोयाबीन को शामिल कर सकते हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

पालक का सेवन करें (Cholesterol Diet)
अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना बहुत जरूरी है। पालक एक मौसमी सब्जी है, जो जरूरी विटामिन और खनिजों से भरपूर है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए एक बेहतरीन सब्जी है। आप इसे कच्चा या पकाकर खा सकते हैं।



