बड़ी खबरें

Betul Rave Party : रिजॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, लड़कियों समेत दर्जनों हिरासत में

Betul Rave Party : मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई के पास महाराष्ट्र सीमा से लगे गौनापुर में एक रिजॉर्ट स्थित है। यहां बीती रात रेव पार्टी चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से कुछ लड़कियों समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Betul Rave Party : मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई के पास महाराष्ट्र सीमा से लगे गौनापुर में एक रिजॉर्ट स्थित है। यहां बीती रात रेव पार्टी चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से कुछ लड़कियों समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट में बिना अनुमति के रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद मुलताई, आठनेर सहित अन्य थानों से यहां पुलिस की टीम भेजी गई। सूत्र बता रहे हैं कि रिसोर्ट में लगभग 40 से 50 लोग थे और वहां पर रेव पार्टी चल रही थी।

बताया जाता है कि यहां कई लड़कियां डांस कर रही थी। साथ ही शराब भी परोसी जा रही थी। वहां से लोगों को हिरासत में लिया गया है। इधर यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को रात में ही पुलिस ने छोड़ दिया है। जिन लोगों को छोड़ा है, वह पांढुर्णा के बताए जा रहे हैं।

संभागीय गश्त पर थे एसडीओपी

इधर बारे में एसडीओपी एसके सिंह का कहना है कि उनकी संभागीय गश्त होने के कारण वह बैतूल में हैं। रात में हुई इस कार्रवाई की उन्हें जानकारी दी गई थी। अभी उनके पास इसकी डिटेल जानकारी नहीं आई है। मुलताई पहुंचने के बाद ही पूरी जानकारी बता पाएंगे।

मालिक को भी बनाएंगे आरोपी (Betul Rave Party)

उधर एसपी निश्चल एन झारिया ने बैतूल में मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि रेव पार्टी की जानकारी मिलने पर तीन थानों का पुलिस बल भेजा गया था। वहां 11 लड़कियां और 30-40 अन्य लोग थे। यह पार्टी महाराष्ट्र के किसी व्यवसायी की थी। जहां शराब परोसी जा रही थी।

इसके अलावा डीजे वगैरह का देर रात तक इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई रात भर चली है। इस मामले में रिसोर्ट मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा। पार्टी में शराब के इस्तेमाल को लेकर कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था।

चलती हैं अनैतिक गतिविधियां (Betul Rave Party)

जिस रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है, उस रिसोर्ट में वरुड़, पांढुर्णा, मुलताई सहित अमरावती के लोग होना बताया जा रहा है। इसके पहले भी इस रिजॉर्ट में अनैतिक गतिविधि होने की सूचना मिलती रही है। इस बार पुलिस ने छापामार कारवाई की है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button