बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटसैर सपाटा अपडेट

हादसा : भैंसदेही की लालघाटी में पूर्णा नदी में डूबे महाराष्ट्र के दो पर्यटक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Image source : News 18

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा पर स्थित पूर्णा नदी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस नदी में महाराष्ट्र से आए 2 लोग डूब गए हैं। पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे व्यक्ति का अभी कोई पता नहीं लग पाया है। उसकी तलाश के लिए शुक्रवार सुबह बैतूल से एसडीआरएफ की टीम भी रवाना हुई है जो रेस्क्यू करेगी।

    children drowned in dam : आमला रेलवे डैम में डूबे 2 बच्चे, वाटर पार्क दूर होने से यहां आए थे शौक पूरा करने, हुए हादसे का शिकार

    भैसदेही पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र से 25 से 30 पर्यटकों का एक दल भैंसदेही के पास लालघाटी में गोमुख घूमने आया था। यहां गोमुख के पास पूर्णा नदी के कुंड में गहरे पानी में चले जाने से 2 सैलानी डूब गए। जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू के लिए बैतूल से एसडीआरएफ के दल को बुलाया गया है।

    तालाब पर नहाने गए 4 बच्चे डूबे, मौके पर पहुंची पुलिस, चारों के शव निकाले

    आशंका है कि दूसरा शव गहरे खोह में पत्थरों के बीच फंसा होने की वजह से मिल नहीं सका है। जिसका सुबह एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान के दौरान तलाश करेगी। गौरतलब है कि गौमुख में प्राकृतिक गौमुख बना हुआ है। जिसमें से लगातार जलप्रवाह होता रहता है। इसी गौमुख के आगे गहरे पानी के कुंड और पथरीले खोह हैं। बताया जाता है कि हादसा यहीं पर हुआ।

    सापना डैम में डूबा युवक, युवती को बचाने की कोशिश पड़ी भारी

    महाराष्ट्र की सीमा पर आठनेर और भैंसदेही क्षेत्र में नदियों पर स्थित इन पर्यटक स्थलों पर डूबने की इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद ऐसे हादसों को रोकने कोई पुख्ता इंतजाम इन स्थानों पर किसी के भी द्वारा अभी तक नहीं किए जा सके हैं। यही कारण है कि हादसे लगातार जारी हैं।

    बैलों को नहलाने गया था डैम, गहरे पानी में जाने से डूबा, तलाश करने पहुंची एसडीआरएफ की टीम

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button