बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

7 अप्रैल से शुरू होगी नागपुर-जयपुर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    रेल यात्रियों को एक और महत्वपूर्ण ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। आगामी 7 अप्रैल से नागपुर-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन भी शुरू हो रही है। इससे राजस्थान जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को खासी सुविधा मिल सकेगी। कोरोना काल के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से ही यह ट्रेन भी बंद थी। जिसके चालू होने का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार रेलवे द्वारा इस ट्रेन को भी शुरू करने का निर्णय ले लिया गया है।

    रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन क्रमांक 22175 नागपुर से जयपुर के लिए 7 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 10.35 बजे रवाना होगी और 12.58 बजे बैतूल पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 22176 शुक्रवार को जयपुर से शाम 5.15 बजे रवाना होगी और शनिवार दोपहर 1.06 बजे बैतूल पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 4.50 बजे नागपुर पहुंचेगी।

    इसके बाद प्रति सप्ताह यह ट्रेन इन्हीं दिनों और समय पर चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से उन लोगों को राहत मिलेगी जो घूमने-फिरने या कारोबार के सिलसिले में राजस्थान या खासतौर से जयपुर जाते हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button