मध्यप्रदेश अपडेट

MP Heavy Rain Alert: जबलपुर सहित 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-सीधी में 8 इंच तक बरसेगा पानी

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जबलपुर सहित प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में अगले 24 घंटों के भीतर 8 इंच तक बारिश का अनुमान जताया गया है। यह स्थिति 4 अक्टूबर तक बनी रहेगी।

चार सिस्टम हैं फिलहाल एक्टिव

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने जानकारी दी कि इस समय देश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन सक्रिय हैं। इनके अलावा दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव हैं। इनमें से एक सर्कुलेशन मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में मौजूद है। इसका असर शुक्रवार से साफ तौर पर देखने को मिलेगा। आने वाले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का संकेत दे रहे हैं।

MP Heavy Rain Alert: जबलपुर सहित 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-सीधी में 8 इंच तक बरसेगा पानी

आज इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं जबलपुर, सतना, पन्ना, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से यह सिस्टम कमजोर होने लगेगा और तब कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

MP Heavy Rain Alert: जबलपुर सहित 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-सीधी में 8 इंच तक बरसेगा पानी

दशहरे पर भी बरसे बादल

प्रदेश में दशहरे के दिन भी बारिश का दौर जारी रहा था। नर्मदापुरम जिले में आधा इंच से ज्यादा पानी दर्ज किया गया। दतिया और नरसिंहपुर में भी आधा इंच बारिश हुई। वहीं भोपाल, इंदौर, सागर, छतरपुर के नौगांव और टीकमगढ़ में हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

मानसून की बिदाई में हो रही देरी

प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इसमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। इसके अलावा राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून जा चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी।

MP Heavy Rain Alert: जबलपुर सहित 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-सीधी में 8 इंच तक बरसेगा पानी

सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश

इस साल सबसे ज्यादा बारिश गुना जिले में दर्ज की गई। यहां 65.6 इंच पानी गिरा है। इसके बाद मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा और श्योपुर तथा अशोकनगर में 56 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वहीं सबसे कम बारिश वाले जिलों की सूची में शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार शामिल हैं। शाजापुर में 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच, खंडवा में 32 इंच, बड़वानी में 33.5 इंच और धार में 33.6 इंच पानी दर्ज हुआ है।

आगे का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होगी। विशेष रूप से पूर्वी जिलों में पानी गिरने की संभावना अधिक है। रविवार से बारिश का असर घटने लगेगा, हालांकि हल्की बारिश का सिलसिला कुछ इलाकों में जारी रह सकता है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button