बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : पुरानी रंजिश पर कुएं में फेंक कर की थी हत्या, तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

▪️ राजेंद्र गोहे, बीजादेही

बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम कनारी पाट के कुएं में 31 मार्च को मिले शव के मामले में बीजादेही पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक की हत्या बारासेल के तीन आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश पर की गई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 को ग्राम कोटवार ने थाना पर सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पाट के पंचायती कुएं में पड़ा है। मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही के दौरान मृतक की शिनाख्त सरवन पिता शिवराम चावले (25) निवासी टेकरीपुरा कनारी का होना पता चला।

Murder: बुजुर्ग की सिर कुचल कर की गई है हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस, आठनेर के हिडली गांव का मामला

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि 28 मार्च 2022 की शाम 6 बजे करीब आरोपीगण बुक्कू उर्फ रामगोपाल लविस्कर, शिवनारायण कलमे एवं अरविंद मवासे तीनों निवासी बारासेल के द्वारा एक राय होकर ग्राम पाट के पंचायती कुएं में पुरानी रंजिश के चलते मृतक को फेंककर हत्या की गई है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादंवि का कायम कर एवं आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Murder : गर्दन पर कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की नृशंस हत्या, रात 12 बजे की घटना, जांच में जुटी पुलिस

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button