मंडी भाव

Betul mandi bhav 31 july: बैतूल मंडी में गेहूं 2800 रुपये क्विंटल पर, मक्का-उड़द भी उछले

Betul mandi bhav 31 july: कृषि उपज मंडी बैतूल में इन दिनों गेहूं के भाव में बेतहाशा तेजी का माहौल देखा जा रहा है। गेहूं के भाव ने जैसे इन दिनों आग ही पकड़ ली है। हर दिन गेहूं के भाव में बढ़ोतरी होती जा रही है। गेहूं का यह रूख देख कर आम लोगों में खासी चिंता का माहौल है।

बैतूल मंडी में आज 31 जुलाई को कुल 4488 बोरे की आवक विभिन्न कृषि उपजों की हुई है। इनमें सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 2290 बोरे की हुई है। इनके अलावा पीले सोयाबीन की 1543, चना की 100, मक्का की 213, सरसो की 61, मूंग की 38, उड़द की 11, तुअर की 2 और गुल्ली की 230 बोरे की आवक हुई है।

betul mandi bhav today

गेहूं के भाव 2800 पर पहुंचे (Betul mandi bhav 31 july)

आज गेहूं के भाव 2800 रुपये क्विंटल पर पहुंच गए हैं। यह कल के 2750 रुपये के मुकाबले अधिक है। इसी तरह मक्का के उच्चतम भाव में भी आज खासा इजाफा हुआ है। कल मक्का के भाव 2182 रुपये थे वहीं आज यह बढ़कर 2401 रुपये हो गए हैं।

उड़द और सोयाबीन भी महंगे (Betul mandi bhav 31 july)

इनके अलावा आज उड़द और सोयाबीन के दाम में भी बढ़ोतरी का रूख देखा गया। सोयाबीन के दाम कल 4601 रुपये थे वहीं आज यह बढ़कर 4651 रुपये हो गए हैं। वहीं उड़द के भाव कल 5501 रुपये थे जो कि आज बढ़कर 6270 रुपये हो गए हैं। शेष कृषि उपजों में गिरावट का रूख देखा गया। (Betul mandi bhav 31 july)

बैतूल मंडी में आज 31 जुलाई 2025 को आवक और भाव की स्थिति (Betul mandi bhav 31 july)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button