मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 19 सितंबर; गेहूं, सोयाबीन और मक्का के दाम गिरे, आवक बढ़ी

Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में प्रतिदिन विभिन्न फसलों की आवक और उनके भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 सितंबर और 19 सितंबर 2025 को भी मंडी में आवक और भाव में काफी अंतर दर्ज किया गया। इन दोनों दिनों की स्थिति पर नजर डालें तो जहां एक ओर 19 सितंबर को गेहूं और सोयाबीन की आवक में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई, वहीं कुछ फसलों के भाव में भी तेजी और मंदी का असर साफ दिखा।

19 सितंबर को बैतूल मंडी में आवक

19 सितंबर को बैतूल मंडी में कुल आवक 4180 बोरे रही। इसमें सबसे ज्यादा आवक गेहूं की दर्ज की गई जो 3388 बोरे तक पहुंची।

19 सितंबर के गेहूं के Betul Mandi Bhav

गेहूं का न्यूनतम भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 2700 रुपये रहा। गेहूं का प्रचलित भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

19 सितंबर के सोयाबीन के Betul Mandi Bhav

पीले सोयाबीन की आवक 539 बोरे रही और इसके दाम 3400 रुपये से 4310 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। प्रचलित भाव 4150 रुपये रहा।

19 सितंबर के चना के Betul Mandi Bhav

चना की आवक 13 बोरे रही और इसका न्यूनतम भाव 4951 रुपये तथा अधिकतम भाव 5201 रुपये रहा। प्रचलित भाव 5101 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ।

19 सितंबर के मक्का के Betul Mandi Bhav

मक्का की आवक 233 बोरे रही। इसके दाम 1600 रुपये से 2025 रुपये तक रहे जबकि प्रचलित भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। सरसों की आवक 1 बोरी रही और इसके दाम स्थिर 5800 रुपये पर रहे।

19 सितंबर के मूंग के Betul Mandi Bhav

मूंग की 7 बोरियों की आवक रही और इसके भाव 6901 से 7251 रुपये के बीच रहे, जबकि प्रचलित भाव 6941 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 19 सितंबर; गेहूं, सोयाबीन और मक्का के दाम गिरे, आवक बढ़ी

18 सितंबर की आवक और Betul Mandi Bhav

  • अगर 18 सितंबर की स्थिति देखें तो उस दिन कुल आवक 3020 बोरे रही थी। इसमें गेहूं की आवक 2469 बोरे दर्ज की गई थी।
  • गेहूं का न्यूनतम भाव 2503 रुपये और अधिकतम भाव 2710 रुपये था। प्रचलित भाव 2630 रुपये प्रति क्विंटल रहा था।
  • पीले सोयाबीन की आवक 380 बोरे रही थी और इसका भाव 3750 रुपये से 4361 रुपये के बीच रहा था। प्रचलित भाव 4200 रुपये रहा।
  • चना की आवक 10 बोरे रही थी और इसके दाम 4851 रुपये से 5340 रुपये के बीच थे। प्रचलित भाव 5201 रुपये रहा।
  • मक्का की आवक 145 बोरे रही थी। इसका न्यूनतम भाव 1949 रुपये और अधिकतम भाव 2080 रुपये था। प्रचलित भाव 2050 रुपये रहा।
  • सरसो की आवक 6 बोरे दर्ज की गई थी और इसके दाम 5401 से 5501 रुपये के बीच रहे थे। प्रचलित भाव 5401 रुपये था।
  • मूंग की आवक 2 बोरे रही थी। इसके दाम 5601 से 5741 रुपये तक रहे और प्रचलित भाव 5660 रुपये था।
Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 19 सितंबर; गेहूं, सोयाबीन और मक्का के दाम गिरे, आवक बढ़ी

आज आवक में हुई बढ़ोतरी

अब इन दोनों दिनों की तुलना करें तो सबसे पहले कुल आवक में 18 सितंबर की तुलना में 19 सितंबर को बढ़ोतरी हुई। 18 सितंबर को जहां कुल 3020 बोरे फसलें आई थीं, वहीं 19 सितंबर को यह बढ़कर 4180 बोरे हो गई। यानी लगभग 1160 बोरे ज्यादा आवक दर्ज की गई।

गेहूं के Betul Mandi Bhav में गिरावट

गेहूं की बात करें तो 18 सितंबर को इसकी आवक 2469 बोरे रही थी जो 19 सितंबर को बढ़कर 3388 बोरे तक पहुंच गई। यह करीब 919 बोरे की बढ़ोतरी रही। हालांकि भाव की स्थिति में थोड़ा बदलाव आया। 18 सितंबर को गेहूं का न्यूनतम भाव 2503 रुपये और अधिकतम भाव 2710 रुपये रहा था, जबकि 19 सितंबर को न्यूनतम भाव घटकर 2400 रुपये हो गया और अधिकतम भाव भी घटकर 2700 रुपये रहा। यानी प्रचलित भाव 18 सितंबर को 2630 रुपये था जबकि 19 सितंबर को यह घटकर 2600 रुपये पर आ गया।

पीले सोयाबीन के Betul Mandi Bhav में गिरे

सोयाबीन पीली की आवक भी बढ़ी। 18 सितंबर को 380 बोरे सोयाबीन आई थी जबकि 19 सितंबर को यह बढ़कर 539 बोरे हो गई। यानी 159 बोरे ज्यादा आई। हालांकि इसके दाम में गिरावट आई। 18 सितंबर को न्यूनतम भाव 3750 रुपये और अधिकतम 4361 रुपये था जबकि 19 सितंबर को यह घटकर न्यूनतम 3400 रुपये और अधिकतम 4310 रुपये रह गया। प्रचलित भाव भी 4200 रुपये से घटकर 4150 रुपये हो गया।

चना के Betul Mandi Bhav भी लुढ़के

चना की स्थिति देखें तो 18 सितंबर को 10 बोरे चना आया था जबकि 19 सितंबर को यह बढ़कर 13 बोरे हो गया। यानी आवक में 3 बोरे की वृद्धि हुई। दामों में भी थोड़ा फर्क दिखा। 18 सितंबर को चना का न्यूनतम भाव 4851 रुपये और अधिकतम भाव 5340 रुपये था, जबकि 19 सितंबर को यह बढ़कर न्यूनतम 4951 रुपये और अधिकतम 5201 रुपये रहा। हालांकि प्रचलित भाव 18 सितंबर को 5201 रुपये था और 19 सितंबर को घटकर 5101 रुपये हो गया।

मक्का के Betul Mandi Bhav का भी वही हाल

मक्का की आवक 18 सितंबर को 145 बोरे थी, जबकि 19 सितंबर को यह बढ़कर 233 बोरे हो गई। यानी आवक में 88 बोरे की वृद्धि हुई। किंतु भाव में गिरावट आई। 18 सितंबर को न्यूनतम भाव 1949 रुपये और अधिकतम भाव 2080 रुपये था जबकि 19 सितंबर को यह घटकर न्यूनतम 1600 रुपये और अधिकतम 2025 रुपये रहा। प्रचलित भाव भी 2050 रुपये से घटकर 2000 रुपये हो गया।

सरसो के Betul Mandi Bhav रहे स्थिर

सरसो की आवक 18 सितंबर को 6 बोरे रही थी जो 19 सितंबर को घटकर 1 बोरी रह गई। यानी आवक में 5 बोरे की कमी आई। हालांकि भाव स्थिर रहे। 18 सितंबर को न्यूनतम और अधिकतम भाव क्रमश: 5401 और 5501 रुपये थे जबकि प्रचलित भाव 5401 रुपये था। 19 सितंबर को भी यह 5800 रुपये पर स्थिर रहा, लेकिन आवक में कमी की वजह से बाजार में उपलब्धता घटी।

कृषि उपज मंडी में 19 सितंबर की आवक और Betul Mandi Bhav

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 19 सितंबर; गेहूं, सोयाबीन और मक्का के दाम गिरे, आवक बढ़ी

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button