bike stunt video : बाइक में न अगला पहिया है न हैंडल, फिर भी भर रही फर्राटे

bike stunt video : बाइक में न अगला पहिया है न हैंडल, फिर भी भर रही फर्राटे

bike stunt video : सोशल मीडिया की दुनिया जादुई सी हो गई है। यहां रोजाना ऐसे-ऐसे हैरानी भरे वीडियो आते रहते हैं जिनकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। इनमें कुछ हंसाते हैं, कुछ गमगीन व भावुक कर देते हैं तो कुछ बड़ी अजीबोगरीब हकीकत से रूबरू कराते हैं।

सोशल मीडिया पर आने वाले वीडियो में बड़ी मात्रा में खतरनाक स्टंट के वीडियो भी शामिल होते हैं। कई लोग वायरल होने के लिए बड़े-बड़े खतरे उठाते हैं और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। इनमें से कुछ जहां वाकई बड़े पैमाने पर वायरल हो जाते हैं, वहीं कुछ अ’छे होने के बावजूद वायरल नहीं हो पाते।

कार और बाइक पर स्टंट के वैसे तो हम रोजाना कई वीडियो देखते हैं। इनमें सभी का ध्यान स्टंट करने वाले पर ही होता है। लोग यह वीडियो देखते समय यही सोचते हैं कि स्टंट करने वाले ने कितना खतरा उठाते हुए यह वीडियो बनाया है।

इसके विपरीत ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा कि किसी का ध्यान स्टंट करने वाले से ज्यादा उस गाड़ी पर गया होगा, जिस पर वह स्टंट किया जा रहा है। फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट करने वाला नहीं, बल्कि वह गाड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है जिस पर स्टंट किया जा रहा है।

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘दिल-का-दर्द’ एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वह खाली सड़क पर अपनी बाइक दौड़ा रहा है। वह अपनी बाइक के कैरियर पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है।

इस तरह के तो कई स्टंट के वीडियो लोग देख चुके हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद बाइक की हालत की ओर जाता है तो सभी चौक उठते हैं। दरअसल, इस बाइक में न तो अगला पहिया है और न ही हैंडल ही है। यह देखते ही लोगों का दिमाग घूम जाता है।

यह हकीकत नजर आते ही लोग इस ख्याल में गुम हो जाते हैं कि इन हालातों में भला बाइक चल कैसी रही है और वह भी इतनी तेज। दूसरी ओर इस वीडियो को यूजर्स खूब देख रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स हैरानी जताते हुए यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर यह संभव कैसे हो गया।

यहां देखें इस स्टंट का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment