बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Highway par palti jeep: स्टेट हाइवे पर पलटी जीप, तीन पलटी खाकर फिंकाई दूर, हादसे में 9 कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह वेकोलि कर्मचारियों से भरी एक बोलेरो जीप पलट गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बंदरिया घाट पर हुआ। जिसमें 9 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें नागपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंच कन्हान क्षेत्र से पाथाखेड़ा स्थित डब्ल्यूसीएल की खदान में ड्यूटी करने कर्मचारी आते हैं। आज सुबह भी एक बोलेरो जीप में नौ कर्मचारी सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे 43 पर थाना सारणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंदरिया घाट में बोलेरो जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई।

यह भी पढ़ें…tragic accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौके पर मौत, 30 लोग घायल, 10 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

इसकी जानकारी चालक निशांत को लगते ही उसने बोलेरो में सवार लोगों को मजबूती से पकड़ कर बैठने को कहा। इसके कुछ देर बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई और 3 पलटी खाते हुए सड़क से दूर जा फिंकाई। एक पेड़ से टकरा कर जीप रुकी नहीं तो और भी पलटियां खा सकती थी। इस हादसे में दो डब्ल्यूसीएल कर्मी की हालत गंभीर है। जबकि 7 घायल हैं।

यह भी पढ़ें… Death in accident : फोरलेन पर वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

गंभीर रूप से घायल डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों को नागपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जबकि बाकी घायलों को बड़कुही अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। जैसे ही डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों की बोलेरो जीप दुर्घटना का शिकार होने की खबर लगने पर बड़ी संख्या में श्रमिक नेता क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों के हाल-चाल जाने।

यह भी पढ़ें… Accident on NH : कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, एक बैतूल रेफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button