बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

MP Board Result : प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आई मेधावी छात्रा दीक्षा पंवार का इंटरव्यू, सुनें कैसे पाई दीक्षा ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि….

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
शुक्रवार को घोषित बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आई जिले की होनहार छात्रा दीक्षा पिता रेवाराम पंवार भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए वह जेईई की तैयारी कर रही है। अपनी सफलता को लेकर दीक्षा का कहना है कि वह प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आने के लिए नियमित रूप से और मन लगाकर पढ़ाई करती थी। सुबह-शाम दोनों ही समय वह पढ़ाई करती थी।

State level merit list : बैतूल की दीक्षा ने पाया प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 10 वां स्थान, एक्सीलेंस स्कूल की है छात्रा, खापा बानूर की निवासी

इसके अलावा जो पढ़़ती थी, उसका रिवीजन भी करती थी। दीक्षा के अनुसार पढ़ाई और इस सफलता में उसे सभी का सहयोग प्राप्त हुआ। कोरोना के चलते स्कूल बंद रहने और पढ़ाई प्रभावित होने की भरपाई दीक्षा ने ऑनलाइन और डिजीलेप से पढ़ाई करके की। नीचे दिए वीडियो में सुनिएं दीक्षा की सफलता की कहानी, उसी की जुबानी…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button