मध्यप्रदेश अपडेट

IMD Alert MP : पांच जिलों में मामूली वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना

IMD Alert MP : मध्यप्रदेश से अब मानसून लगभग बिदा हो रहा है। बीते 24 घंटों में केवल प्रदेश के भोपाल और इंदौर जिलों में कही-कहीं छुटपुट बारिश दर्ज की गई। वहीं शेष सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में केवल 5 जिलों में ही मामूली वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई है।

IMD Alert MP : पांच जिलों में मामूली वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना

IMD Alert MP : मध्यप्रदेश से अब मानसून लगभग बिदा हो रहा है। बीते 24 घंटों में केवल प्रदेश के भोपाल और इंदौर जिलों में कही-कहीं छुटपुट बारिश दर्ज की गई। वहीं शेष सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में केवल 5 जिलों में ही मामूली वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में ही कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों में ही कहीं-कहीं वज्रपात या झंझावत की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। सिलवानी में 9.4, गंधवानी में 5.0, उमरवन में 4, पेटलावद में 2.4, धरमपुर टप्पा में 2, बड़वाह में 2 और देवरी रायसेन में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। शेष जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है।

यहां तापमान में हुई बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया। निवाड़ी के पृथ्वीपुर और राजगढ़ में में भी 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान था। वहीं देवास के कन्नौद और ग्वालियर में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मानसून वापसी की यह स्थिति

वर्तमान में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी जिलों से गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस होने की संभावना है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button