Betul Samachar : बैतूल। एक महीने पहले पति की मृत्यु के बाद से डिप्रेशन में चल रही एक विवाहिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। महिला ने अपने भाई के घर फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। मामला बैतूल के सोनाघाटी इलाके में गुरुवार सुबह का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रा पत्नी नितेश बुनकरे (25) सोनाघाटी में अपने भाई दिनेश के घर रह रही थी। गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास वह नहाने का बोलकर बाथरूम गई थी। इस दौरान चित्रा का भाई बाजार करने के लिए मार्केट गया था। घर में उसके भाई के दो बच्चे थे।
बच्चों ने दी जानकारी
चित्रा काफी देर तक जब बाहर नहीं आई तो बच्चे बाथरूम की तरफ गए। वहां उन्होंने देखा कि चित्रा फांसी से लटकी हुई है। इसके बाद बच्चे पड़ोसियों के पास गए और उनको इस बात की जानकारी दी। पड़ोसियों ने फोन के जरिए चित्रा के परिजनों को सूचना दी।
- यह भी पढ़ें : PhD to blind student : एक और श्रीकांत… नेत्रहीन दिलीप ने खुद लिखी थीसिस, बनाया पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन और पा ली पीएचडी
पुलिस पहुंची मौके पर (Betul Samachar)
सूचना पर महिला के परिजन घर पहुंचे और इस पूरी घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतर कर पंचनामा किया गया और शव जिला अस्पताल लाया गया।
- यह भी पढ़ें : CM Dr. Yadav’s Multai visit : शीतलझिरी परियोजना और अमृत योजना सहित कई सौगातें देंगे सीएम यादव
साल भर पहले ही शादी (Betul Samachar)
महिला के भाई दिनेश पंडोले ने बताया है कि उसकी बहन की एक साल पहले बालडोंगरी निवासी युवक नितेश से शादी हुई थी। नितेश की रोड एक्सीडेंट में एक महीने पहले मौत हो गई थी। तब से उसकी बहन डिप्रेशन में थी। वह उसी के पास ही रह रही थी। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com