धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka Rashifal, Panchang : इन राशि वालों पर रहेगी श्री हनुमान की कृपा, आज मिलेंगे शुभ समाचार, देखें पंचांग और शुभ मुहूर्त 

Aaj ka Rashifal, Panchang: Lord Hanuman will be pleased with these zodiac signs, today you will get good news, see Panchang and auspicious time

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 02 मई 2023

Pandit

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,

तिथि- द्वादशी 23:17:21,

दिन- मंगलवार, सूर्य प्रविष्टे 19 वैशाख गते,

नक्षत्र- उ०फाल्गुनी 19:40:12, तत्पश्चात-हस्त,

योग- व्याघात 11:47:50, तत्पश्चात-हर्षण,

करण- बव 10:47:38, तत्पश्चात-बालव,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- कन्या राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:41:13,

सूर्यास्त- 18:55:24,

दिन काल- 13:14:10,

रात्री काल- 10:44:59,

चंद्रोदय- 15:49:30,

चंद्रास्त- 28:11:09,

राहू काल- 15:37-17:16 अशुभ,

यम घंटा- 08:59-10:39 अशुभ,

अभिजित – 11:52 – 12:45 शुभ,

दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग बढ़ता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ 

चर- 08:59 – 10:39,

लाभ- 10:39 – 12:18,

अमृत- 12:18 – 13:58,

शुभ- 15:37 – 17:16,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 20:16 – 21:37,

शुभ- 22:57 – 24:18,

अमृत- 24:18 – 25:39,

चर- 25:39 – 26:59,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है 

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र 

मंगल- 05:41 – 06:47,

सूर्य- 06:47 – 07:54,

शुक्र- 07:54 – 08:59,

बुध- 08:59 – 10:06,

चन्द्र- 10:06 – 11:12,

शनि- 11:12 – 12:18,

बृहस्पति- 12:18 – 13:25,

मंगल- 13:25 – 14:31,

सूर्य- 14:31 – 15:37,

शुक्र- 15:37 – 16:43,

बुध- 16:43 – 17:49,

चन्द्र- 17:49 – 18:55,

रात्री का होरा चक्र

शनि- 18:55 – 19:49,

बृहस्पति- 19:49 – 20:43,

मंगल- 20:43 – 21:37,

सूर्य- 21:37 – 22:30,

शुक्र- 22:30 – 23:24,

बुध- 23:24 – 24:18,

चन्द्र – 24:18 – 25:12,

शनि- 25:12 – 26:05,

बृहस्पति- 26:05 – 26:59,

मंगल- 26:59 – 27:53,

सूर्य- 27:53 – 28:47,

शुक्र- 28:47 – 29:40,

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। जोश और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, लेकिन किसी जरूरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नारंगी है।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं, उन्हें अपने किसी करीबी की सहायता मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रूख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच पड़ताल कर लें। यह वक्त इस बात को समझने का है, गुस्सा करना पागलपन है और यह आपको भारी नुकसान की तरफ धकेल सकता है।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरी है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, आपको नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। आपके चेहरे पर मुस्कान भी खड़ी रहेगी और अजनबी भी जाने पहचाने से महसूस होंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें। बुरा दौर ज्यादा सिखाता है, उदासी के भंवर में खुद को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। भाई, बहनों में चल रही अनबन समाप्त होगी। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम का बोझ कुछ तनाव की वजह बन सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का साथ आपको खुशमिजाज और जिंदादिल बनाए रखेगा।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैगनी है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित होंगे जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। अपने बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खेलकूद और उन्हें कहीं बाहर घुमाने भी लेकर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

तुला राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेंगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्वेत है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिल सकता है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप यह सीख सकते हैं कि धन को कैसे बचा कर रखते हैं, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। अपने नकारात्मक रवैया के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, यह इस आदत को समझने का सही वक्त है।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

धनु राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। भाई, बहन की शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करेंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – काला है।

मकर राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। आपने जो पहले निवेश किया हुआ है, उसका भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। छोटे व्यापारी अच्छा खासा लाभ कमाएंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में कुछ धन खर्च करेंगे। लंबी यात्राओं से बचने का प्रयास करें।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।

मीन राशि :– आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। मकान, प्लॉट को खरीदने की जो योजना आप काफी समय से बना रहे थे, वह पूरी होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – केसरी है।

सुविचार

“मौनकाल विलम्बस्य प्रयाणं भूमि दर्शनं।

भृक्तयांमुखी वार्ता नकार षड् विधिः स्मृतः॥”

भावार्थ : हम किसी के पास जब कोई वस्तु लेने के लिए जाते हैं तो मना करने की उपरोक्त छः विधि है – 1. मौन हो जाना, 2. विलम्ब से बोलना, 3. प्रयाण कर जाना, 4. भूमि की तरफ देखकर उत्तर देना, 5. मुँह फेर कर बातें करना, 6. स्पष्ट मना कर देना – ये छः विधियाँ मना करने की हैं। मौन में जो आनंद है, वही आत्मानंद है और वह अवर्णनीय है। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

मधुसूदन जोशी, भैंसदेही 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button