बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Chor fir sakriy : सावधान… बैतूल में फिर चोर सक्रिय, एक ही रात में 3 मकानों के तोड़े ताले, रुपये और जेवर चुराए

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल शहर में चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। गौठाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों पर धावा बोला। इस दौरान उन्होंने कपड़े, ज्वेलरी सहित नकदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिए है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। हालांकि पुलिस एक ही मकान में चोरी की बात कह रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गौठाना निवासी कमल गायकवाड़ अपने पूरे परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम लालावाड़ी गए थे। इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं था। रात में अज्ञात लोगों ने घर का ताला तोड़कर कपड़े, ज्वेलरी और नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

इसी तरह गौठाना क्षेत्र में ही बैतूल टाउन निवासी सुनील कहारे और एक अन्य के घर में भी चोरी की घटना हुई है। घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार सुबह दी। मकान मालिक घर आए तो उन्हें ताला टूटा और घर का सामान बिखरा मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि एक घर से चोरों ने सोने के कान की एक जोड़ी, सोने का मुखड़ा, सोने के गणेशजी, चांदी की घोर, चांदी की पायल, 10 साड़ियां और 10 शर्ट, पेंट, 10 सोने की हाय, 1 रूमझुम, 2 सोने की चैन और 25 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दो अन्य घरों से क्या सामान चोरी हुआ, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की घटना से लोग दहशत में है। इसके पहले भी चोरी की कई वारदातें शहर में हो चुकी है।

चोरी की घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि गौठाना में एक सूने आवास में चोरी होने की जानकारी सामने आई है। उक्त व्यक्ति से चोरी हुए सामान की जानकारी मांगी गई। दो अन्य घरों में चोरी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button