बड़ी खबरें

Betul Samachar : मुलताई में महाआरती करने शनिवार को जाएंगे शिवभक्त, पं. प्रदीप मिश्र की कथा के लिए आह्वान करने जाएंगे मां ताप्ती के दर पर

Betul Samachar : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर आगामी 12 दिसंबर को होने वाली शिवपुराण कथा के लिए मां ताप्ती का आह्वान करने समिति श्रद्धालुओं की टीम मूलतापी (मुलताई) जाएगी। इस ताप्ती यात्रा के लिए जिले भर से श्रद्धालु शनिवार 26 नवंबर की शाम को मां ताप्ती के दर पर पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक किलेदार गार्डन, बालाजीपुरम रोड, बैतूल में होने जा रही है। इस कथा के लिए मां ताप्ती का आह्वान करने शिवभक्तों का दल शनिवार की दोपहर गाजे-बाजे के साथ मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई पहुंचेगा। यहां मां ताप्ती की पूजा, दीपदान के बाद महाआरती और फिर प्रसादी वितरण होगा।

सालों से मां ताप्ती की परिक्रमा कर रहे उनके परमभक्त और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने बताया कि शिवपुराण कथास्थल, किलेदार गार्डन में शनिवार 26 नवंबर को करीब 2 बजे सभी शिवभक्त अपने वाहनों पर भगवा झंडा लगाकर एकत्र होंगे। ताप्ती रथ भी यात्रा में शामिल होगा। कथास्थल के पवित्र धर्म ध्वज के पूजन के बाद यहां से ताप्ती यात्रा आरंभ होगी। रास्ते में हनुमान मंदिर और श्री रूकमणि बालाजी मंदिर, बालाजीपुरम में भी भगवान का दर्शन-पूजन कर यात्रा शाम 5 बजे मुलताई ताप्ती सरोवर पहुंचेगी। यहां स्थानीय शिवभक्तों ने यात्रा के स्वागत की तैयारियां आरंभ कर दी है।

शिवपुराण कथा समिति से जुड़े हेमंत देशमुख ने सभी शिवभक्तों से मुलताई की शनिवार शाम की महाआरती और प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Pandit Pradeep Mishra Live Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवमहापुराण कथा हुई शुरु, यहां देखें लाईव

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button