Betul Murder Case: महिला की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, जानें किसने और क्यों की हत्या

Betul Murder Case: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। अपने पति की मृत्यु के बाद महिला जिस व्यक्ति के साथ रह रही थी, उसी ने उसे मौत के घाट उतारा था। हत्या की वजह आरोपी द्वारा महिला के चरित्र पर संदेह किया जाना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। गंभीर आपराधिक प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

चौबीस घंटे में हत्या का खुलासा

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के नेतृत्व में थाना बैतूल कोतवाली पुलिस ने एक महिला की हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

झोपड़ी से बरामद हुआ था शव

24 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बारस्कर कॉलोनी (पुराना पारदीढाना) स्थित एक झोपड़ी में महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान सुनीता पति रामसिंह सरियाम, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम चाँदबेहड़ा थाना चिचोली के रूप में हुई।

Betul Murder Case: महिला की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, जानें किसने और क्यों की हत्या

सूचना पर अफसर पहुंचे मौके पर

सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली सत्य प्रकाश सक्सेना तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा, डीएसपी सैफा सफा हाशमी एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।

जांच के दौरान हुआ यह खुलासा

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका अपने पति की मृत्यु के बाद अजय भारती उर्फ संजू पिता झीनू भारती निवासी ग्राम चंदनवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा के साथ बारस्कर कॉलोनी में रह रही थी। दोनों मजदूरी कर जीवनयापन करते थे तथा शराब पीने के आदी थे।

Betul Murder Case: महिला की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, जानें किसने और क्यों की हत्या

चरित्र पर करता था आरोपी संदेह

इसी दौरान 22 सितंबर 2025 की शाम दोनों में विवाद हुआ। संजू ने पत्नी सुनीता के चरित्र पर संदेह कर गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 951/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम ने मात्र कुछ ही घंटों में आरोपी अजय भारती उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से लंबित स्थाई वारंट (मारपीट प्रकरण) की भी तामीली की गई है।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस प्रकरण का खुलासा एवं आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। इनमें निरीक्षक सत्य प्रकाश सक्सेना थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम यूनिट, सहायक उप निरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक दिनेश निमोदा, तरुण पटेल, शिव उईके, सुभाष माकोड़े और आरक्षक नितिन चौहान शामिल हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment