Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में 23 जून को गेहूं, चना और सोयाबीन के भाव में हलचल, देखें आज के भाव

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल। जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार 23 जून 2025 को विभिन्न फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दिन मंडी में कुल आवक 9879 बोरे रही और कुल 9 प्रकार की कृषि उपजों का क्रय-विक्रय हुआ। किसानों के लिए यह दिन कुछ फसलों के लिए लाभकारी रहा, जबकि कुछ अनाजों में औसत ही भाव मिले।

प्रमुख फसलों के भाव इस तरह रहे (Betul Mandi Bhav Today)

गेहूं की कुल आवक रही 3860 क्विंटल, न्यूनतम भाव ₹2401 और अधिकतम ₹2600 रहा, जबकि प्रचलित भाव ₹2505/क्विंटल दर्ज किया गया। यह दर पिछले सप्ताह की तुलना में थोड़ा स्थिर रहा।

betul mandi bhav
betul mandi bhav

सोयाबीन पीला की भारी आवक 4332 क्विंटल रही। इसका न्यूनतम भाव ₹3201 और अधिकतम ₹4400 रहा, जबकि प्रचलित भाव ₹4150/क्विंटल दर्ज किया गया।

चना की आवक सिर्फ 192 क्विंटल रही, लेकिन इसका अधिकतम भाव ₹5501 तक पहुंचा, और प्रचलित भाव ₹5376 रहा, जो किसानों के लिए अच्छी खबर रही।

मक्का के दामों में स्थिरता रही। 948 क्विंटल आवक के साथ न्यूनतम भाव ₹2001 और अधिकतम ₹2250 रहा, जबकि प्रचलित भाव ₹2158/क्विंटल रहा। (Betul Mandi Bhav Today)

उड़द ने भी ऊँचे भाव से किसानों को राहत दी। इसकी ₹5601 से ₹7100/क्विंटल के बीच बोली लगी और प्रचलित भाव ₹6976 रहा। (Betul Mandi Bhav Today)

सरसों की कम आवक (36 क्विंटल) के बावजूद अच्छी कीमत ₹5800 तक गई और प्रचलित ₹5461/क्विंटल रहा। (Betul Mandi Bhav Today)

गुल्ली की 427 क्विंटल आवक के साथ ₹4250 से ₹4269 तक के भाव मिले और प्रचलित भाव ₹4263/क्विंटल रहा। (Betul Mandi Bhav Today)

betul mandi bhav

कुछ फसलें जैसे मूंग, अलसी और उड़द की आवक नहीं रही या फिर उनकी बोली नहीं लग पाई, जिस कारण इनके भाव रिक्त रहे। (Betul Mandi Bhav Today)

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आज 21 जून 2025 के भाव और आवक की स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment