मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में गेहूं के भाव गिरे, तुअर के दाम में आई तूफानी तेजी

Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज शुक्रवार 22 अगस्त को सभी तरह की कृषि उपजों की 3873 बोरों की आवक हुई। सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 2363 बोरों की हुई। इनके अलावा सोयाबीन की 928, चना की 32, मक्का की 435, सरसो की 25, मूंग की 8, उड़द की 6, तुअर की 9 और गुल्ली की 67 बोरों की आवक हुई।

आज तुअर के भाव में बेतहाशा तेजी देखी गई। कल तुअर के उच्चतम भाव 4801 रुपये तक ही जा सके थे, लेकिन आज इसके उच्चतम भाव बड़ी उछाल के साथ 6051 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह गेहूं के भाव में आज मंदी देखी गई। कल गेहूं के उच्चतम भाव 2719 रुपये थे। वहीं आज यह 2678 रुपये तक ही जा पाए।

सोयाबीन-चना में गिरावट

सोयाबीन और चना के भाव भी आज गिरे हैं। कल सोयाबीन के भाव 4625 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 4600 रुपये तक ही जा पाए। इसी तरह चना के भाव कल 5399 रुपये तक गए थे। लेकिन, आज यह 5251 रुपये तक ही जा सके।

मक्का और सरसो की स्थिति

मक्का के भाव में भी आज गिरावट देखी गई। कल मक्का के भाव 2305 रुपये तक गए थे, लेकिन आज यह 2276 रुपये तक ही जा सके हैं। सरसो के भाव में मामूली बढ़ोतरी आज रही। कल सरसो के भाव 6390 रुपये तक ही गए थे। आज इसमें थोड़ा सुधार होकर 6399 रुपये तक गए।

मूंग और उड़द के यह रहे भाव

मूंग में भी आज थोड़ा सुधार देखा गया है। कल मूंग के उच्चतम भाव 7351 रुपये थे। वहीं आज यह थोड़े बढ़कर 7375 रुपये तक गए हैं। इसी तरह उड़द के भाव कल 5651 रुपये थे, लेकिन आज कम होकर 5500 रुपये तक ही पहुंच पाए। गुल्ली के भाव भी आज कल के मुकाबले कम हुए हैं।

बैतूल मंडी में 22 अगस्त 2025 को आवक और भाव की स्थिति

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button