यूथ अपडेट

UPPCS Success Story: बेटे को अफसर बनाने मां ने बेचे गहने, फिर सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी SP

UPPCS Success Story: बेटे को अफसर बनाने मां ने बेचे गहने, फिर सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी SP
UPPCS Success Story: बेटे को अफसर बनाने मां ने बेचे गहने, फिर सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी SP

UPPCS Success Story : हर शख्‍स कड़ी मेहनत के दम पर एक बेहतरीन मुकाम को हासिल कर सकता है। बस हौसले बुलंद होने चाहिए। कहा जाता है कि ”मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में उड़ान होती है।” यह पंक्तियां एसपी सुनील कुमार पर बिल्‍कुल फिट बैठती है। उन्‍होंने जीवन में बहुत संघर्ष किए है, तब जाकर उन्‍हें सफलता मिली है।

आपको बता दें कि एसपी सुनील के लिए एक वक्त ऐसा था जब उनकी इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए भी परिवार वालों के पास पैसा नहीं था। बेहद गरीबी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पहले इंजीनियरिंग, फिर यूपीपीसीएस में 75वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल कर अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया। आइए जानते है सफलता की कहानी के बारे में….

सुनील कुमार का परिचय (UPPCS Success Story)

सुनील कुमार यूपी के कौशांबी जिले के छोटे से गांव शेरगढ़ के रहने वाले है। सुनील शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थे। इनकी 8वीं तक की पढ़ाई शेरगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से पूरी हुई है। उनके पिता एक छोटी सी प्रेस दुकान पर लोगों के कपड़े इस्त्री करते थे। उनकी मां गृहणी हैं। दो भाई और एक बहन तीनों ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।

UPPCS Success Story: बेटे को अफसर बनाने मां ने बेचे गहने, फिर सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी SP
UPPCS Success Story: बेटे को अफसर बनाने मां ने बेचे गहने, फिर सुनील कुमार ऐसे बने डिप्टी SP

पढ़ाई के लिए मां ने बेचे गहने (UPPCS Success Story)

पिता सुख लाल घर चलाने के लिए मुंबई में लोगों के कपड़े इस्त्री करते थे। सुनील के घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। हाईस्कूल में जब सुनील के बहुत अच्छे नंबर आए तो उन्होंने अपने पिता से इंटरमीडिएट इलाहाबाद से करने की इच्छा जताई, लेकिन उनके पिता ने पैसे ना होने की वजह से इसमें असमर्थता जाहिर की। जिसके बाद सुनील के पिता ने लोगों से मदद मांगी, कुछ लोगों से मिली मदद से उन्होंने इलाहाबाद से इंटरमीडिएट की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए सुनील ने इंजीनियरिंग में दाखिला तो ले लिया, लेकिन उसकी फीस भरने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे, जिसके बाद उनकी मां ने अपने सभी गहने बेच कर कॉलेज की फीस भरी।

चौथी बार में मिली सफलता (UPPCS Success Story)

सुनील सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए थे लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था। सुनील सिविल सेवा परीक्षा के अगले तीन प्रयासों में असफल रहे थे। फिर घर के हालात को देखते हुए उन्होंने UPPCS परीक्षा देने का फैसला किया और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। आखिरकार, साल 2018 में सुनील ने इस परीक्षा में 75वीं रैंक प्राप्त की और उन्हें डिप्टी एसपी का पद मिला।

उम्‍मीदवारों दिया सही मार्गदर्शन (UPPCS Success Story)

सुनील का मानना है कि UPSC या UPPSC जैसी कठिन परीक्षाओं में अगर सफलता प्राप्त करनी है तो आपको नियमित रूप से मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपके सामने कोई आर्थिक चुनौती नहीं है तो सपना साकार करने के बाद ही रुकना चाहिए। उनका कहना है कि इस परीक्षा में कामयाबी हासिल करने के लिए सही रणनीति और कठिन परिश्रम के साथ ही परिवार का सहयोग भी बेहद जरूरी होता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button