बैतूल अपडेट

Betul Hostel Improvement: बैतूल छात्रावासों में बड़ा बदलाव: पढ़ाई, भोजन और स्वच्छता पर सख्त निर्देश, छात्रों के लिए नई सुविधाएं लागू

Betul Hostel Improvement: Major changes in Betul hostels: strict guidelines on studies, food and hygiene, new facilities implemented for students

Betul Hostel Improvement: बैतूल छात्रावासों में बड़ा बदलाव: पढ़ाई, भोजन और स्वच्छता पर सख्त निर्देश, छात्रों के लिए नई सुविधाएं लागू
Betul Hostel Improvement: बैतूल छात्रावासों में बड़ा बदलाव: पढ़ाई, भोजन और स्वच्छता पर सख्त निर्देश, छात्रों के लिए नई सुविधाएं लागू

Betul Hostel Improvement: बैतूल में अनुसूचित जाति और जनजातीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। अधिकारियों की बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की सुविधाओं को लेकर कई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

क्या-क्या हुआ बैठक में

28 अप्रैल 2026 को जनजातीय कार्य विभाग बैतूल के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इसमें सहायक आयुक्त, सहायक संचालक और क्षेत्र संयोजक मौजूद रहे। बैठक में सभी अधीक्षकों को छात्रावास और आश्रमों की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

भोजन और पढ़ाई पर जोर

निर्देश दिए गए कि सभी छात्रावासों में तय मेन्यू के अनुसार रोजाना भोजन दिया जाए। भोजन के समय अधीक्षक की मौजूदगी अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए अधीक्षकों को रोजाना 1 से 2 घंटे पढ़ाई कराने के लिए कहा गया।

Betul Hostel Improvement: बैतूल छात्रावासों में बड़ा बदलाव: पढ़ाई, भोजन और स्वच्छता पर सख्त निर्देश, छात्रों के लिए नई सुविधाएं लागू
Betul Hostel Improvement: बैतूल छात्रावासों में बड़ा बदलाव: पढ़ाई, भोजन और स्वच्छता पर सख्त निर्देश, छात्रों के लिए नई सुविधाएं लागू

स्वास्थ्य और अभिभावकों से संपर्क

विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए समय-समय पर उनके माता-पिता या अभिभावकों से फोन पर बात कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ कार्ड अपडेट रखने को कहा गया।

किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश

छात्रावासों में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। शौचालय और परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ जहां संभव हो वहां किचन गार्डन विकसित करने की बात कही गई। साथ ही पर्याप्त रोशनी, कपड़े रखने की व्यवस्था और साफ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

हेल्पलाइन नंबर करवाएं उपलब्ध

विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया है, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा

बैठक में वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास बैतूल के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और 2 विद्यार्थी जिले की टॉप-10 सूची में रहे। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के 7 विद्यार्थियों का चयन अग्निवीर में, 1 का सीआरपीएफ में और 3 का मध्यप्रदेश पुलिस में हुआ। एक विद्यार्थी ने कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button