बैतूल अपडेट

Betul City Development Plan: बैतूल में बड़े बदलाव की तैयारी! कलेक्टर सोनवणे ने निरीक्षण कर बनवाया डेवलपमेंट प्लान

Betul attempted murder: A shooting occurred over a monetary dispute; the accused was arrested from Bhopal after a year, and a major police action was taken.

Betul City Development Plan: बैतूल में बड़े बदलाव की तैयारी! कलेक्टर सोनवणे ने निरीक्षण कर बनवाया डेवलपमेंट प्लान
Betul City Development Plan: बैतूल में बड़े बदलाव की तैयारी! कलेक्टर सोनवणे ने निरीक्षण कर बनवाया डेवलपमेंट प्लान

Betul City Development Plan: बैतूल शहर में जल्द ही ट्रैफिक और सौंदर्य से जुड़ी कई बड़ी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने शहर का दौरा कर न सिर्फ व्यवस्थाओं की हकीकत जानी, बल्कि अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि प्रमुख चौक-चौराहों को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जाए।

शहर का किया सघन निरीक्षण

28 अप्रैल 2026 की सुबह कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने बैतूल नगर का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे कार्यों की स्थिति देखी और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने कॉलेज चौक, शिवाजी चौक, लल्ली चौक और न्यू बैतूल स्कूल चौक का जायजा लिया।

कॉलेज चौक पर चौड़ीकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कॉलेज चौक को लेकर कलेक्टर ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने यहां सड़क चौड़ी करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे पहले सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण की योजना

कलेक्टर ने शिवाजी चौक और लल्ली चौक को बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करने के लिए नगरपालिका को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने लल्ली चौक स्थित रोटरी को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए, जिससे यातायात सुचारू बना रहे और चौक का स्वरूप बेहतर दिखे।

गीता भवन और पार्किंग व्यवस्था पर फोकस

न्यू बैतूल स्कूल के पास प्रस्तावित गीता भवन के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया गया। यहां कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पार्किंग की सही योजना तैयार की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

स्वच्छता और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत कलेक्टर ने ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे जल्द शिफ्ट करने और इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।

जामठी में फायर स्टेशन और आईएसबीटी का निरीक्षण

ग्राम जामठी में प्रस्तावित फायर स्टेशन और आईएसबीटी के लिए चयनित स्थल का भी कलेक्टर ने दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा एचएमटी फैक्ट्री पहुंचकर उद्योग विभाग से आगामी योजनाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे और उद्योग विभाग के धीरज मंडलेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button