मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा.. उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की…

Majedar Jokes: The boy came with his family to see the girl.. praised the girl's qualities in front of them...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

लम्बे काले बालों वाली सुंदर नवयुवती…
जब सिर पर पानी डाल कर नहाती है…
गीले बालों में हाथ फिराती है…
और…
चेहरे पर आए बालों को बाजू करती है..
फिर गरदन को हल्का सा झटका देने पर..
जितनी पानी की बूंदे गिरती हैं..
बस उतनी ही बारिश कल हमारे
यहाँ हुई..

पत्नी- अजी सुनते हो अगर मैं वक्त होती,
तो लोग मेरी कितनी इज्जत करते न?
पति- लोग इज्जत नहीं तुम्हें देखकर ही डर जाते।
पत्नी- लोग क्यों डरते भला?
पति- लोग तुम्हें देखते ही कहते
देखो बुरा वक्त आ रहा है।

एक लड़का और लड़की ‘बाजीराव मस्तानी देखने गये
लड़की: जानु, तुम्हारी जिंदगी में तो
कोई मस्तानी नहीं है ना।।??
लड़का मन ही मन सोचते हुए) अब इसको कैसे बताऊ
कि मस्तानी तो ये खुद है।।!!
काशी बाई तो इस वक़्त घर पर बैठकर मटर छील रही है।।!!

लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा- हमारी लड़की की आवाज तो कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और
स्वभाव में से तो गाय है।
तभी लड़का बोल पड़ा- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी है।

लड़का : ए सुनीता। हम कईसे मान लें कि
तुम हमें प्यार करती हो ???
लड़की: याद करो दुई साल पहिले तुम
अपनी जिज्जी संग हमाये घर आये थे
और हमाये आँगन के कोने में गुटखा धूके थे !!
लड़का : हां तो !!!
लड़की: हम आज तक ऊ जगह गोबर से इसलिये
नही लीपे कि कहीं तुमाए प्यार की निसानी ना मिट जाये

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button