Ganesh ji of Ghoradongri reached Singapore : गणेश जी ने की हवाई यात्रा, घोड़ाडोंगरी से पहुंचे सिंगापुर, विधि विधान से स्थापना कर हो रही पूजा अर्चना

▪️ प्रवीण अग्रवाल, घोड़ाडोंगरी
Ganesh ji of Ghoradongri reached Singapore : गणेश उत्सव आस्था और परंपरा का पर्व है। जिसे सभी भारतीय बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाते हैं। आस्था कितनी प्रबल होती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर के स्थानीय मूर्तिकार द्वारा निर्मित गणेश जी की मूर्ति सात समंदर पार हवाई जहाज में बैठकर 4135 किमी दूर सिंगापुर पहुँची। जहाँ पूरे विधि विधान के साथ गणेश जी की स्थापना कर उनका पूजन किया जा रहा है।
घोड़ाडोंगरी निवासी विनोद पिता जुगलकिशोर बंग सिंगापुर में अपनी सॉफ्टवेयर कम्पनी चलते हैं। वे पिछले सप्ताह घोड़ाडोंगरी आए हुए थे। विनोद घोड़ाडोंगरी के मूर्तिकार शंकर प्रजापति के यहां से गणेश जी की मूर्ति अपने साथ सिंगापुर लेकर गए।
विनोद ने बताया उन्होंने कल, 31 अगस्त गणेश चतुर्थी के मुहूर्त पर पूरे विधि विधान के साथ गणेश जी की स्थापना अपने सिंगापुर निवास पर की है। प्रतिदिन सपरिवार बहू वंदना, पुत्र वेद, पुत्री वानी सहित सुबह-शाम भगवान का पूजन और आरती कर रहे हैं।
विनोद ने बताया कि वे घोड़ाडोंगरी से मूर्ति लेकर रायपुर गये। वहां से कोलकाता और फिर सोमवार सुबह सिंगापुर पहुंचे। घोड़ाडोंगरी के मूर्तिकारों और लोगों में भी बड़ी खुशी है कि घोड़ाडोंगरी की मूर्ति सिंगापुर में विराजित हुई है ।



