Betul Crime News : महिला को दो लाख में बेचा, लोगों ने गिरोह की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Betul Crime News : महिला को दो लाख में बेचा, लोगों ने गिरोह की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Betul Crime News : महिला को दो लाख में बेचा, लोगों ने गिरोह की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Betul Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में महिला को बेचने और खरीदने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक महिला को दो लाख रूपए में बेच दिया था। महिला को लेकर जब जा रहे थे, उसी समय महिला ने विरोध किया और लोगों से मदद मांगी इस पर महिला की मदद के लिए लोग एकत्रित हो गए।

उन्होंने इस गिरोह के सदस्यों की जमकर मारपीट कर दी और फिर पुलिस के हवाले किया। मामला जिला मुख्यालय के समीपी बैतूल बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पाढर चौकी क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद हो गया था।

विवाद के बाद महिला सावित्री नाम की एक महिला के साथ गौठाना में काम करने के लिए बैतूल आ गई। महिला सावित्री बाई को पहले से जानती-पहचानती थी। जिसके यहां आना-जाना भी था। सावित्री बाई के यहां राजा टकला नाम का एक व्यक्ति भी आता था। 11 जनवरी 2024 को राजा ने पाढर से बैतूल आई महिला को बालाजीपुरम घुमाने ले जाने की बात कही। (Betul Crime News)

उस दिन फरियादी महिला ने घुमने जाने से मना कर दिया। अगले दिन 12 जनवरी को फिर से घुमने ले जाने की बात कही। इस पर फरियादी महिला को राजा, सोनम और सावित्री बालाजीपुरम घुमाने लेकर गए। बालाजीपुरम पार्किंग के बाहर एक सफेद कलर की गाड़ी खड़ी थी। (Betul Crime News)

यहां सावित्री बाई और राजा गाड़ी में बैठे लोगों से बात करने लगे। इसके बाद फरियादी को गाड़ी में बैठने के लिए कहा। महिला के कार में बैठने के बाद कार में बैठे लोग गाड़ी को बैतूल की तरफ लेकर निकल गए। (Betul Crime News)

कार में बैठे लोग शादी करने और कपड़े दिलाने की बात कहने लगे। कार में एक मूंछ वाला व्यक्ति बैठा था। जिसका नाम दयाराम बताया जा रहा है। वह बता रहा था कि अनिल नाम का लड़का है, जिसकी तुम्हारे साथ शादी करनी है। (Betul Crime News)

शादी करने से किया इंकार  (Betul Crime News)

यह सुनकर महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है, वह शादी नहीं करेगी। इसके बाद भी वे जबरदस्ती कार दौड़ाते हुए ले जाने लगे। फरियादी महिला ने इसका विरोध किया और कहा कि मुझे कार से नीचे उतारो। इस पर राजा टकला कहने लगा कि तुम्हें शादी के लिए 2 लाख रुपए में खरीद लिया है। (Betul Crime News)

महिला ने विरोध कर रूकवाई गाड़ी (Betul Crime News)

इससे महिला समझ गई कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध करते हुए गाड़ी रूकवाई। तभी वहां लोग एकत्रित हो गए। गाड़ी में सवार लोगों को घटना के बारे में जैसे ही जानकारी लगी, उन्होंने महिला को जबरदस्ती ले जाने वाले लोगों की पिटाई कर दी और तत्काल पुलिस को भी फोन किया। (Betul Crime News)

दो लाख रुपये में हुआ था सौदा (Betul Crime News)

बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और घटना की पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया कि महिला का 2 लाख रूपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 1 लाख 30 हजार रूपए दे दिए थे। पुलिस ने महिला को बेचने और खरीदने वाले गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार है। (Betul Crime News)

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार (Betul Crime News)

इनमें ग्राम हरदूवी तहसील पिपलौद जिला रतलाम निवासी अनिल पिता रामसिंह लौधा, राजा टकला उर्फ चन्द्रशेखर पिता विष्णु (38) निवासी सहनगांव तहसील मुलताई हाल अर्जुन नगर, सावित्री पति रामशंकर आहके निवासी आदर्श पिपरिया भीमपुर थाना चिचोली हाल गौठाना और सोनम पति गुलाब परमार (28) निवासी शेरपुरा तहसील सुलालपुर थाना कालीपिपल जिला सीहोर शामिल हैं। पूछताछ पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। (Betul Crime News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News