Betul Crime News : शराब ठेकेदार के आदमियों ने कर्मचारी और परिजनों को पीटा, एफआईआर दर्ज 

Betul Crime News : शराब ठेकेदार के आदमियों ने कर्मचारी और परिजनों को पीटा, एफआईआर दर्ज 
Betul Crime News : शराब ठेकेदार के आदमियों ने कर्मचारी और परिजनों को पीटा, एफआईआर दर्ज

▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul Crime News : चिचोली में शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा मारपीट की घटना कुछ दिनों पहले सामने आई थी। वह मामला ठंडा हुआ भी नहीं था कि आमला में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शराब ठेकेदार के गुर्गों ने एक युवक और युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी।

शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 9 निवासी और बीबीसीएल कर्मचारी नीतीश गांगुली रात में खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इस बीच रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन के पास 3 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वे मारपीट करते हुए बस स्टैण्ड लेकर आ गए। (Betul Crime News)

जहां अज्ञात लोगों ने रॉड और लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी। नीतीश गांगुली ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि मारपीट करने वाले शराब दुकान से निकले और शराब दुकान के ही कर्मचारी थे। (Betul Crime News)

शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा गंदी-गंदी गालियां देकर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। वहीं जब नीतीश के परिजन मेघा और मोहित मंडल बीच बचाव में पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। (Betul Crime News)

मारपीट में युवक नीतीश गांगुली के सिर में चोट आई है और साथ ही कंधे पर भी चोट है। वे मारपीट की घटना में लहूलुहान हो गए थे। पुलिस ने केशव, करण, कृष्णा सहित अज्ञात शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। (Betul Crime News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com