बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
पुलिस ने जब्त किया रेत से भरा डंपर, यह थी वजह, खनिज विभाग को लिखा पत्र

मुलताई पुलिस ने बिरुल बाजार रोड से एक रेत से भरा डंपर जब्त किया है। यह डंपर ड्राइवर आकाश साहू, अंबेडकर वार्ड पाथाखेड़ा ले जा रहा था। डंपर में ओवरलोड रेत भरी होने से थाने में खड़ा करवाया गया है। इस सम्बंध में ASI आरएस राजपूत ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को पत्र लिखा गया है।



