Betul Bar Association election 2025: बैतूल अभिभाषक संघ चुनाव: अशोक वर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी, समर्थकों ने मनाया जश्न

Betul Bar Association election 2025: अशोक वर्मा बने बैतूल अभिभाषक संघ Betul lawyer union election के अध्यक्ष, 45 वोटों से जीते, देर रात आया परिणाम, कुल 13 पदों के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में, सचिव बने बलदेव कुमार महाजन, उपाध्यक्ष अलका दहीर, कोर्ट परिसर में समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न, अशोक वर्मा 28 वर्षों से कर रहे वकालत, पूर्व पार्षद और भाजपा विधि प्रकोष्ठ में भी निभा चुके जिम्मेदारी, Madhya Pradesh Bar election,

बैतूल। जिला अभिभाषक संघ चुनाव Betul Bar Association election 2025 में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल Ashok Verma advocate win की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अजय सिंह चौहान को 45 वोटों के अंतर से हराया। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थक अधिवक्ताओं और परिचितों ने जमकर जश्र मनाया। सभी ने श्री वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान District Bar polls Betul में कुल 657 अधिवक्ताओं में से 600 ने वोट डाले। इनमें से 583 मत वैध पाए गए, जिनमें अशोक वर्मा Ashok Verma president को 314 और अजय सिंह चौहान को 269 मत प्राप्त हुए। मतगणना का कार्य देर रात डेढ़ बजे तक चला और फिर परिणाम Betul election results घोषित किए गए।

13 पदों के लिए थे 26 प्रत्याशी (Betul Bar Association election 2025)

चुनाव में कुल 13 पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष और सात कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे। उपाध्यक्ष पद पर अलका दहीर ने 233 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील अग्रवाल को 177 वोट और राजेश बघेल को 169 वोट मिले।

सचिव पद पर चुने गए महाजन (Betul Bar Association election 2025)

सचिव पद पर बलदेव कुमार महाजन को 271 वोट मिले, जबकि अजय सोनी को 212 और राजेश मंदरे को 117 वोट प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर गौरव मगरदे ने 381 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनके मुकाबले दीपक कुमार आसरेकर को 165 और बंटी करोसिया को 34 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ परिहार ने 336 वोट लेकर विजय हासिल की, जबकि मनोज कुमार डफरे को 237 वोट मिले।


कार्यकारिणी सदस्यों में यह शामिल (Betul Bar Association election 2025)

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर लोकेन्द्र शेषकर को 300 वोट और प्रतिद्वंदी शिवकुमार कापसे को 268 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनिल कुमार राठौर, भवानी प्रसाद दीवान, दिनेश उइके, मनीष कुमार राठौर, मोनिका निरापुरे, नीलेश उसरेटे, पूरनलाल राठौर, राजेश भूमरकर, रोशन मगरदे, संतोष खातरकर और वीरेन्द्र कुमार तिवारी मैदान में थे, लेकिन इन पदों के परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो सके।

मतगणना के बाद जश्र का माहौल (Betul Bar Association election 2025)

मतगणना के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल रहा। अशोक वर्मा के समर्थकों ने जीत का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार भी उपस्थित रहे। अशोक वर्मा 56 वर्ष के हैं और उनका अधिवक्ता के रूप में पंजीयन वर्ष 1996 में हुआ था। वे पिछले 28 वर्षों से वकालत कर रहे हैं।

पूर्व में इन पदों पर रहे काबिज (Betul Bar Association election 2025)

वे बैतूल बाजार नगर पंचायत में दो बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और वर्मा समाज के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, अजय सिंह चौहान का वकालत क्षेत्र में 43 वर्षों का अनुभव है और वे वर्ष 2011 में भी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment