बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

इस मॉडल स्कूल की व्यवस्थाओं को देख खुश हुए कलेक्टर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शासकीय मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी (पिपरी) में गुरुवार दोपहर कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे इस स्कूल की व्यवस्थाओं से बेहद खुश नजर आए।
    उन्होंने सबसे शाला परिसर का अवलोकन किया।

    प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा कलेक्टर श्री बैंस को मॉडल स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अध्यापन कक्ष, भौतिक प्रयोगशाला कक्ष, रसायन कक्ष एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला सहित स्वामी विवेकानंद हाल, मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय, एक्टिविटी एवं इंडोर कक्ष दिखाया गया।

    कलेक्टर श्री बैंस मॉडल स्कूल की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए। उन्होंने प्राचार्य विवेक तिवारी को प्रैक्टिकल लेब हेतु स्थाई सामग्री देने एवं मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी की प्रैक्टिकल लेब को जिले का मॉडल प्रस्तुत करते हुए अन्य स्कूलों में भी ऐसी ही लेब बनाने की बात कही।

    प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा कलेक्टर से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी का अवलोकन करने का निवेदन किया गया। कलेक्टर श्री बैंस ने अगली बार कन्या स्कूल आने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button