मनोरंजन अपडेटदेश/विदेश

Bike Stunt viral Video: छोटा पैकेज बड़ा धमाका! छोटे बच्‍चों की स्‍टंटबाजी देख उड़ जाएंगे होश

Bike Stunt Viral Video

Bike Stunt Viral Video: स्‍टंट के एक से बढ़कर एक वीडियो आपने जरुर देखें होंगे, लेकिन क्‍या छोटे बच्‍चों की स्‍टंटबाजी देखी है। हमारे पास आया ऐसा हैरान कर देने वाला स्‍टंट का वीडियो आया है। जिसे हम आपके साथ शेयर कर रहे है। जिसमें दो बच्‍चे बाइक से स्‍टंट करते दिखते हैं। वैसे बच्‍चों को बाइक चलाने की अनुमति नहीं होती है। इसके बावजूद बच्चे मानते नहीं हैं। जान जोखिम में डालकर बाइक चलाते हैं। वीडियो देख हो सकता है कि किसी को अपना बचपन याद आ आए, क्‍योंकि कभी ना कभी किसी ने इस तरह की शरारत की होती है, लेकिन कभी-कभी ये शरारत भारी पड़ जाती है।

इस वीडियो में भी दो बच्चे बाइक लेकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान दोनों एक जगह पर रुकते हैं। ऐसा हो सकता है कि दोनों में से कोई एक बाइक सीख रहा है। उस बच्चे की हाइट बहुत कम है। बच्चे का दोनों तरफ पांव नहीं पहुंचता है। इसके बाद भी वह बाइक चलाने की कोशिश करता है। इसके लिए पहले वह सेल्फ मारकर बाइक को स्टार्ट करता है। इसके बाद गियर डालकर (साइकिल चलाने की मुद्रा में ) उछलकर बाइक पर चढ़ जाता है। वहीं, दूसरा बच्चा भी निडर होकर बाइक राइड का आनंद ले रहा है। दोनों कुछ पल में नौ दो ग्यारह हो जाता है।

यहां देखें वीडियो…

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1582035048626208768

इस वीडियो को ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-छोटा पैकेज बड़ा धमाका। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार से अधिक बार देखा गया है। वही 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि यूजर्स ने वीडियो देख बच्चों की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है- जिनके हौसले बुलंद हैं, उनके पास अखंड हैं..!!

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button