बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
अजूबा: गाय ने दिया दो मुंह के बछड़े को जन्म, लोगों का लग रहा तांता
एक अनूठे मामले में बैतूल के शाहपुर ब्लॉक में स्थित गांव में गुरुवार दोपहर में एक गाय ने 2 मुंह के बछड़े को जन्म दिया। इसकी खबर देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस विचित्र बछड़े को देखने लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। हालांकि आधा घंटे तक जीवित रहने के बाद इस बछड़े की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम भयावाड़ी निवासी चंद्रभान सिनोटिया के यहां आज गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े को जब परिवार के लोगों ने देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल, इस बछड़े का एक नहीं बल्कि दो मुंह थे। मुंह से लेकर गले तक का दोनों का हिस्सा बिल्कुल अलग-अलग था। उसके बाद यह शरीर से जुड़े थे।
देखते ही देखते इस विचित्र बछड़े की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। सिनोटिया परिवार ने भी ऐहतियात के तौर पर गौसेवक मूलचंद वर्मा को बुलवा लिया था। सूचना पर श्री वर्मा मौके पर पहुंचे और बछड़े को बचाने के पूरे प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। करीब आधा घंटा जीवित रहने के बाद उसकी मौत हो गई। अब इस विचित्र बछड़े को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं चल रही हैं।




