Bank Holidays October 2023 : अक्‍टूबर में 18 दिन बंद रहेंगें बैंक, देखें सूची

Bank Holidays October 2023 : अक्‍टूबर में 18 दिन बंद रहेंगें बैंक, देखें सूची
Source – Social Media

Bank Holidays October 2023 : अक्टूबर (2023) का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। इसके चलते अक्टूबर की शुरुआत बैंकों की छुट्टी (Bank holiday in October 2023) के साथ हो रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे। जिसमें पांच रविवार हैं और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। अक्टूबर के महीने में बैंकों के काफी अवकाश रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो उसे समय पर और जल्द से जल्द निपटा लें। अक्टूबर में बैंक गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर बंद रहते हैं। हालांकि, ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं। जानिए किस-किस दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टीयां।

RBI की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें (Bank Holidays October 2023)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो महीने में 1,8,14,15,22,28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यहां बता दें कि केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर बनाता है और ये बैंकिंग छुट्टियां इन राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

इन तारीखों पर बैंकों में रहेंगे अवकाश (Bank Holidays October 2023)

क्र.तारीखदिनकारणस्थान
1.1 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी जगह
2.2 अक्टूबरसोमवारगांधी जयंतीसभी जगह
3.8 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी जगह
4.14 अक्टूबरदूसरा शनिवारमहालयाकोलकाता समेत सभी जगह
5.15 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी जगह
6.18 अक्टूबरबुधवारकटि बिहूअसम
7.21 अक्टूबरशनिवारदुर्गा पूजा (महा सप्तमी)त्रिपुरा, असम, मणिपुर, बंगाल
8.22 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी जगह
9.23 अक्टूबरसोमवारदशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमीत्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, उत्तराखंड,
1024 अक्टूबरमंगलवारदशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजाआंध्र प्रदेश, मणिपुर छोड़ सभी जगह
11.25 अक्टूबरबुधवारदुर्गा पूजा (दसैन)सिक्किम
12.26 अक्टूबरगुरुवारदुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवससिक्किम, जम्मू-कश्मीर
13.27 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा (दसैन)सिक्किम
14.28 अक्टूबरचौथा शनिवारलक्ष्मी पूजाबंगाल समेत सभी जगह
15.29 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी जगह
16.31 अक्टूबरमंगलवारसरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिनगुजरात

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बैंक हॉलिडे को तीन कैटेगरीज में डिवाइड किया है। जिसमें पहले का नाम नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बैंक हॉलिडे है। दूसरी कैटेगिरी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के तहत बैंक हॉलिडे होते हैं। वहीं तीसरी कैटेगिरी बैंक क्लोजिंग है। जिसमें बैंकों को अपने बुक को खत्म करना होता है। इस दिन भी बैंकों का अवकाश होता है, बैंक डीलिंग बंद होती है।

क्या करें बैंक ग्राहक?

बैंक बंद होने पर भी आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बैंक हॉलिडे के दिन भी ग्राहकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। आपके लिए छुट्टियों के दिन नेट बैंकिंग (Net Banking) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही एटीएम (ATM) भी पहले की तरह ही उपलब्ध होंगे।