देश/विदेश अपडेट

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत
Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

Ayodhya Ram Mandir: कई सदियों के इंतजार के बाद अब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है। जिससे दुनिया भर के करोड़ों रामभक्त भव्य राम मंदिर में अपने प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। वैसे तो पौराणिक परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों की मान्यता है। इसी में भगवान श्री राम विष्णु के सातवें अवतार है। आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान ‘रामलला’ की जो नई मूर्ति की स्थापना हो रही है। उसी मूर्ति की पहली झलक सामने आई है। जब आप भी रामलला को देखेंगे तो आप भी भावुक हो जाएंगे। रोम-रोम में भक्ति-भावना जाग उठेगी। तो चलिए करते प्रभु राम के साक्षात दर्शन….

बता दें, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया गया है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी अनुष्ठान 16 जनवरी से आरंभ हो चुका है। शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त 22 जनवरी को दोपहर12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। भगवान राम की नई प्रतिमा 18 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई।

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत
Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

क्यों है रामलला की मूर्ति पर पट्‌टी बंधी (Ayodhya Ram Mandir)

प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान की मूर्तियों में चेहरे पर परदा रखने की प्राचीन धार्मिक परंपरा है और धर्म के विद्वान इसके कई कारण बताते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान और भक्त का संवाद आंखों से होता है। ऐसे में एक मान्यता है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अगर भक्ति-भाव से भरा हुआ कोई भक्त भगवान की आंख में देर तक देख ले तो वह प्रेम के वशीभूत होकर भक्त के साथ चले जाते हैं।

बता दें कि, रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में विराजमान हो रहे हैं। मूर्ती का वजन 150 से 200 किलो है जबकि मूर्ती की लंबाई 51 इंच है। रामलला की यह मूर्ती देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई है। योगीराज अरुण कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं।

केदारनाथ में स्थापित आदि शंकराचार्य की मूर्ति और दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थापित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण ही हैं। ‘रामलला’ की मूर्ति तराशने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तीन मूर्तिकारों को चुना गया था। उन तीन मूर्तिकारों में अरुण शामिल थे।

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत
Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

गर्भगृह में रहेगी पुरानी मूर्ती (Ayodhya Ram Mandir)

अयोध्या में रामलला की जो मूर्ती दशकों से पूजी जा रही है, वो मूर्ती भी गर्भगृह में रहेगी। मूर्ती गर्भगृह में ही स्थापित की जाएगी और रोजाना पूजन होगा। बता दें कि, रामलला की यही वो मूर्ती है जो विवाद के चलते टेंट में रखनी पड़ी। रामलला सालों-साल से टेंट में रहे। लोग अयोध्या जाते थे तो रामलला की इसी मूर्ती का दर्शन करते थे। लेकिन अब ये रामलला अपने भव्य महल में विराजेंगे।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कुछ ऐसा रहेगा (Ayodhya Ram Mandir)

22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratisha Full Program Details) शुरू होगी और करीब 1 बजे तक पूरी हो जाएगी। काशी के विद्वान पंडित वैदिक विधि से प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत
Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

रामलला की नई मूर्ति की विशेषता (Ayodhya Ram Mandir)

  • रामलला की नई मूर्ति काले पत्थर से बनी है, जिसकी शैली दक्षिण भारतीय है।
  • मूर्ति में रामलला की मनोहर मुस्कान दिखाई पड़ रही है। कहा जा रहा है कि पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्र मुग्ध कर देती है।
  • ये श्याम वर्ण की खड़ी मूर्ति है, बाल स्वरूप रामलला के हाथों में धनुष है, जिसकी लंबाई 51 इंच है। ये अचल मूर्ति होगी।
  • आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती है। जो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है।
  • भगवान को कमल पर खड़े पांच साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया है।

रामलला को इसलिए दिखाया जाएगा आइना (Ayodhya Ram Mandir)

शास्त्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के समय मूर्ति में भगवान शक्ति स्वरूप प्रकाश पुंज के रूप में प्रवेश करते हैं। इस शक्ति का तेज बहुत होता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भगवान के नेत्र खोले जाते हैं तो उनकी आंखों से असीम शक्ति वाला यह तेज बाहर निकलता है। यही कारण है कि सबसे पहले भगवान को दर्पण दिखाया जाता है।

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत
Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दिव्‍य रूप की पहली झलक आई सामने, जानिए क्‍या है नई मूर्ति की खासियत

अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद (Ayodhya Ram Mandir)

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद है। कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। बताया जाता है कि, पीएम मोदी और तमाम बड़ी हस्तियों और भीड़ के आने के चलते SPG, NSG, CISF और ATS कमांडोज़ मोर्चा संभालेंगे। अयोध्या की सीमाओं पर अलर्ट रहेगा। अयोध्या की बाहरी सुरक्षा हजारों पुलिस जवानों के पास होगी। पुलिस सुरक्षा को लीड करने के लिए IPS के लिस्ट बना दी गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button