बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Vaccination : बैतूल में आज 304 केंद्रों पर लग रहे 14 साल तक के बच्चों को टीके, यहाँ देखें टीकाकरण केंद्रों की जिले भर की सूची

बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना (Covid-19) से सुरक्षा के लिये कोर्वेवैक्स (corvavax) का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए आज 304 केंद्र बनाए गए हैं। इन निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों एवं विद्यालयों में टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस उम्र के अपने बच्चों को केंद्रों पर ले जाकर टीके लगवाए।

इस वैक्सीन के 28 दिन के अंतराल पर 2 डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 64580 बच्चों को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण अभियान के दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुये बच्चों के वैक्सीनेशन के पूर्व प्रत्येक केन्द्र पर बच्चों के लिये ओआरएस घोल की सुविधा रहेगी। बच्चों को पहले ओआरएस का घोल पिलाया जायेगा, इसके बाद उनका टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर वैक्सीन के 40 हजार डोज भेजे गये हैं। जो 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाये जायेेंगे। ओआरएस के पैकेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों एवं विद्यालयीन स्टाफ से अपेक्षा है कि बच्चों को टीका बांह के ऊपरी हिस्से में लगाया जाना है। अत: सहूलियत के अनुसार कपड़े पहनकर आने हेतु प्रेरित करें।

● इन केन्द्रों पर लगाए जा रहे बच्चों को टीके…👇🏻

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button