बैतूल अपडेट

Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था

betul election news, betul bjp candidate, hemant khandelwal betul, hemant khandelwal jansampark, betul chunav prachar, betul me chunav, betul news, betul update, betul samachar, betul ka chunav, vidhansabha chunav, bjp ke aarop, hemant khandelwal bjp, PM Narendra modi

Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था
Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था

गंज मंडी काम्पलेक्स का निर्माण जल्द होगा पूरा

Hemant khandelwal jansampark : बैतूल। बैतूल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने 14 नवम्बर को बैतूल के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियो, दुकानदारो, गुमठी संचालको से मुलाकात कर व्यवसायिक क्षेत्र के विकास के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान बड़े व्यापारियो से लेकर दुकानदारो और गुमठी संचालको ने भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल का आरती उतारकर, तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर, ढोल ढमाको, आशिबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल हुए।

जनसंपर्क के दौरान श्री खण्डेलवाल ने व्यापारियो से कहा कि आप लोग आशीर्वाद दे मैं व्यवसायिक क्षेत्र के चहुमुखी विकास के साथ यहा सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोर कसर नही छोडूंगा। उन्होने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्र में सभी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। दुकानदारो और उपभोक्ताओ की सुविधा के लिए वाहनो की पार्किंग व्यवस्था के साथ ही लाईटिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। साथ ही गंज क्षेत्र में आवागमन की भी चाकचौबंध व्यवस्था होगी।

Hemant khandelwal jansampark :

भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने गंज मंडी काम्पलेक्स का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा भी दुकानदारो को दिया। उन्होने कहा कि भाजपा हर वर्ग के विकास और जन-जन के उत्थान के लिए काम कर रही है। बैतूल जिले के युवाओ को रोजगार दिलाने और जिले में समृद्धि लाने के लिए बड़े उद्योगो की स्थापना भी करवाई जाएगी। जिससे जिले में व्यवसाय भी बढ़ेगा।

उन्होने व्यापारियो से कहा कि जब वे विधायक थे और जब वे विधायक नही थे तब भी आप लोगो के बीच आकर सबकी समस्याएं सुनते थे और उनका निराकरण भी करते थे। वे आपके परिवार के सदस्य है उन्हे आशीर्वाद दे। वे क्षेत्र का चहुमुखी विकास करने के साथ ही सबके सुख-दुख की हमेशा की तरह चिंता करते रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था
Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था

कांग्रेस के शासनकाल में रूक गया था मंडी काम्पलेक्स का निर्माण

जनसंपर्क के दौरान गंज मंडी क्षेत्र के दुकानदारो से मिलकर श्री खण्डेलवाल ने कहा कि उन्होने गुमठीधारी और छोटे दुकानदारो को सर्वसुविधायुक्त शॉपिंग काम्पलेक्स की सौगात देने के लिए गंज मंडी क्षेत्र में काम्पलेक्स स्वीकृत करवाया था। जिसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही गंज मंडी काम्पलेक्स का निर्माण बंद हो गया।

भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने दुकानदारो से कहा कि आप लोगो की चिंता से भलीभांति वाकिफ हू मुझे आशीर्वाद दे जल्द से जल्द मंडी काम्पलेक्स का निर्माण पूर्ण करवाकर दुकानदारो को सर्वसुविधायुक्त पक्की दुकाने की सौगात दी जाएगी। उन्होने कहा कि बैतूल शहर के व्यवसाय में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर यहां हॉकरजोन की आवश्यकता है। जब मैं विधायक था तो हॉकरजोन एवं पार्किंग के लिए प्लान तैयार किया गया था। लेकिन बीते 5 सालो में उस पर कोई काम नही हुआ।

Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था
Hemant khandelwal jansampark : हेमंत ने गंज मार्केट में जनसंपर्क कर व्यापारियों से मांगा आशीर्वाद, कहा- विकास के साथ सुरक्षा की करेंगे व्यवस्था

मेरा प्रयास रहेगा कि बैतूल शहर में सर्वसुविधायुक्त हॉकरजोन एवं पार्किंग एरिया का निर्माण हो। जिससे छोटे दुकानदारो को सर्वसुविधायुक्त एवं व्यवस्थित मार्केट मिल सके। जनसंपर्क के दौरान सांसद डीडी उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, पार्षद विकास प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं गंज क्षेत्र के व्यवसायी, दुकानदार शामिल थे।

भाजपा प्रत्याशी कोठीबाजार क्षेत्र में व्यापारियों से करेंगे जनसंपर्क

Betul Samachar : कांग्रेस ने बंद कर दी योजना, योजनाओं का लाभ लेने भाजपा सरकार बनाएं: हेमंत खण्डेलवाल

बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के समर्थन में 15 नवम्बर को कोठीबाजार मार्केट में विशाल रैली निकाली जाएगी। भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल के समर्थन में 15 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से शिवाजी ऑडिटोरियम से कोठीबाजार न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड तक विशाल रैली निकाली जाएगी।

इस दौरान वे कोठीबाजार क्षेत्र में व्यापारियो, दुकानदारो, गुमठी संचालको से जनसंपर्क करेंगे। श्री खण्डेलवाल स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर व्यापारियो, मतदाताओं से मिलेंगे और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

कांग्रेस ने किसानो से किया था दो लाख रूपए का कर्ज माफी का झूठा वादा: महेश्वर सिंह चंदेल

भाजपा किसानो को 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष दे रही सम्मान निधि; अब 2700 रूपए गेंहू, 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी होगी

बैतूल। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वोट हासिल करने के लिए किसानो से दो हजार रूपए कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद डेढ साल में भी तात्कालिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादे के मुताबिक किसानो का दो लाख रूपए का कर्ज माफ नही किया।

श्री चंदेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट लेने के लिए हमेशा ही किसानो सहित हर वर्ग से झूठे वादे करती है और सत्ता हासिल होने के बाद अपने वादो पर अमल नही करती। कांग्रेस के इस झूठ, फरेब को जनता भालिभांति समझ चुकी है। इसका जवाब जनता इस विधानसभा चुनाव में दमदारी से देने वाली है। श्री चंदेल ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानो की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारो द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

भाजपा सरकारो द्वारा किसानो को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सम्मान निधि दी जा रही है। साथ ही आपदा पीड़ित किसानो को फसल बीमा की राशि मिलने के साथ ही उन्हे मुआवजा भी मिला है। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि भाजपा सरकार किसानो को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। अब 2700 रूपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू एवं 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा भाजपा सरकारो द्वारा किसानो को समृद्ध बनाने के लिए अत्याधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकि सुविधाएं भी दी जा रही है।

श्री चंदेल ने बताया कि किसानो को लाभान्वित करने के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा बैतूल में कृषि-उद्यानिकी आधारित उद्योग लगवाए जाएगे। उन्होने कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानो की हितैषी रही है। जबकि कांग्रेस ने किसानो का उपयोग वोट बैंक के लिए करके उनके साथ छलावा किया जाता रहा है। जिसे अब किसान भलिभांति समझ चुके है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button