मध्यप्रदेश अपडेट

Mahakal Mandir Ujjain : महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान आपस में भिड़े श्रद्धालु

Mahakal Mandir Ujjain: Devotees clashed with each other during darshan in Mahakal temple.

उज्जैन: Mahakal Mandir Ujjain विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में शनिवार दोपहर दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु आप में झगड़ पड़े। गर्भवती पत्नी के साथ मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्रप्रदेश से आए दर्शनार्थी का माथा फोड़ दिया। इससे  बाईं आंख के पास चोट आई है और सारी शर्ट खून से भीग गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में धक्कामुक्की करने से दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार दोपहर आंध्रप्रदेश से महाकाल मंदिर आए रघुराज (47) और मुंबई से आए एक भक्त के बीच विवाद हो गया। भीड़ के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। रघुराज ने बताया गया कि महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने हम दर्शन कर रहे थे, तभी मुंबई से आए दंपत्ति को धक्का लग गया। उन्होंने मारपीट कर दी। मुंबई से आए भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। लगातार उन्हें धक्का लग रहा था। हमने मना भी किया, लेकिन वे गलत बोलने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button